महासमुंद में नशे के आदी पिता ने फोड़ दी अपने ही बेटे की दोनो आंखे, मां से शराब के लिए पैसे ना मिलने से बिफरा था युवक, गिरफ्तार

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
महासमुंद में नशे के आदी पिता ने फोड़ दी अपने ही बेटे की दोनो आंखे, मां से शराब के लिए पैसे ना मिलने से बिफरा था युवक, गिरफ्तार


नितिन मिश्रा, MAHADAMUND. महासमुंद से चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक पिता ने अपने बच्चे की दोनो आंखे फोड़ दी। दरअसल पिता ने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे तो मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। तब गुस्से से बिफरे युवक ने अपने ही बेटे की आंखो पर चाकू से वार कर उसकी दोनो आंखे फोड़ दी। पांच साल के मासूम का इलाज राजधानी के अस्पताल में चल रहा है। 



क्या मामला है 



जानकारी के मुताबिक ठाकुरदिया खुर्द के रहने वाले गजानन सिन्हा की पत्नी शराब की आदत से परेशान होकर 4 साल पहले उसे छोड़ कर चली गई थी। जिसके बाद गजानन अपनी मां और बेटे के साथ रहता था।  सोमवार रात करीब 10 बजे गजानन नशे की टैबलेट खाकर घर पहुंचा था। उसने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, लेकिन मां ने पैसे देने से मना कर दिया। जिसके बाद युवक गुस्से में आ गया। उसने अपने पांच साल के बेटे को रस्सी से बांध दिया और उसकी आंखो पर चाकू से लगातार वार कर दिया। जिससे बच्चे की दोनो आंखे फूट गई। घटना के बाद चीख– पुकार मच गई। जिसके बाद बगल में रहने वाले उसके एक भाई ने बच्चे के बड़ी मशक्कत के बाद जुल्मी पिता के चंगुल से छुड़ाया। 



अस्पताल में चल रहा मासूम का इलाज 



घटना के बाद मोहल्ले में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद घर के पास हो रहने वाले गजानन सिन्हा के मामा का लड़का घर पहुंचा। उसने बच्चे को छुड़ाकर तत्काल पिथौरा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से बच्चे को रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया। शासकीय एंबुलेंश  सेवा नहीं मिली जिसके बाद निजी वाहन के जरिए बच्चे के रायपुर लाकर उसे भर्ती कराया गया है। उसी रात पीतांबर सिन्हा ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर एफआईआर दर्ज करवाई। 




आरोपी गिरफ्तार



घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गजानन घर से भाग गया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई। लेकिन काफी समय तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। गांव वालों की मदद से पता चला कि आरोपी खलियान में छुपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के वक्त भी आरोपी टैबलेट के नशे में था। सुबह थाने में आरोपी से पूछताछ की गई है।


रायपुर न्यूज शराबी पिता ने अपने ही बेटे की दोनों आंखें फोड़ दीं Drunken father broke both the eyes of his own son Raipur News महासमुंद न्यूज छत्तीसगढ़ न्यूज Mahasamund News Chhattisgarh News