बीजापुर में सुरक्षा बल ने तोड़ा नक्सली कैंप, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर, IED विस्फोट में शामिल रहा इनामी नक्सली भी गिरफ्तार

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
बीजापुर में सुरक्षा बल ने तोड़ा नक्सली कैंप, कुछ नक्सलियों के मारे जाने की खबर, IED विस्फोट में शामिल रहा इनामी नक्सली भी गिरफ्तार

BIJAPUR. बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच सुरक्षाबलों को दो बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग पर निकले पुलिस फोर्स के जवानों ने ईसुलनार के जंगलों में नक्सल कैंप को ध्वस्त कर दिया है। वहीं, सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली मिलिशिया सदस्य को भी गिरफ्तार किया है। 



पुलिस ने किया 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने का जाना 



जानकारी के अनुसार सुरक्षा बल ने बीजापुर थाना क्षेत्र के ईसुलनार के जंगलों में नक्सली कैंप को तबाह कर दिया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामान बरामद किया हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कुछ नक्सलियों के मारे जाने का दावा किया है। घटनास्थल पर झाड़ियों एवं पत्तों में खून के धब्बे और आसपास घसीटने के निशान मिले हैं, जिससे 3 से 4 नक्सली के मारे जाने की संभावना है। जिसके बाद पुलिस ने मौके से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर 20 मीटर, डेटोनेटर-04, जिलेटिन 08, बैटरी 12, सोलर प्लेट, पिटठू बैग, माओवादी साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। उसके साथ पुलिस ने पूरे इलाके में सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है।




  • ये भी पढ़े... 




रायगढ़ में ट्रायंगल लव स्टोरी में कांग्रेस नेता के भाई की हत्या, गर्लफ्रेंड ने पुराने ब्यायफ्रेंड के साथ मिलकर ले ली जान



पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी मिलिशिया सदस्य



नक्सली ऑपरेशन के तहत पुलिस को दूसरी सफलता भी मिली है। पुलिस थाना पामेड़ और CRPF 151 की संयुक्त पार्टी पामेड़ चेरला मार्ग पर एमसीपी कार्रवाई करने निकली थी। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने 10 हजार रुपए के इनामी नक्सली मिलिशिया सदस्य मड़कम जोगा उम्र 21 साल को गिरफ्तार लिया। पकड़े गए नक्सली के खिलाफ थाना पामेड़ में केस दर्ज कर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार नक्सली थाना पामेड़ क्षेत्र में 30 सितंबर 2022 को धरमावारम जाने वाली कच्ची सड़क पर आईईडी विस्फोट करने की घटना में शामिल था, जिसमें एक जवान शहीद हुआ था। पकड़े गये माओवादी मिलिशिया सदस्य के खिलाफ पामेड़ थाने में 1 स्थाई वारंट भी लंबित है।


छत्तीसगढ़ खबर नक्सलियों के मारे जाने का दावा इनामी नक्सली गिरफ्तार पुलिस ने नक्सल कैंप ध्वस्त किया छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई Naxalites claim killed Naxalites with prize money arrested Police demolished Naxal camp Action against Naxalites in Chhattisgarh Chhattisgarh News