एमपी में 10 IAS अधिकारियों का तबादला, संदीप यादव बने नए आयुक्त जनसंपर्क, 4 जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
एमपी में 10 IAS अधिकारियों का तबादला, संदीप यादव बने नए आयुक्त जनसंपर्क, 4 जिलों के कलेक्टर बदले, देखें लिस्ट

BHOPAL.  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों के तबादले का सिलसिला शुरू कर दिया है। प्रदेश में एक बार फिर बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। नए साल पहले मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग में 10 अधिकारियों का तबादला हुआ है। प्रदेश शासन ने नवीन पदस्थापना का आदेश रविवार को जारी किया है। 4 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना जिला शामिल है।

संदीप यादव होंगे नए जनसंपर्क आयुक्त

मुख्यमंत्री के सचिव और आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी निभा रहे विवेक पोरवाल को हटाकर उन्हें प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त भू अभिलेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख राजस्व आयुक्त संदीप यादव को आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी‌ गई है।

उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना कलेक्टर बदले गए

साल के आखिरी दिन प्रदेश में कई कलेक्टर यहां से वहां किए गए हैं। नीरज कुमार सिंह उज्जैन का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं नीरज कुमार सिंह के स्थान पर सोनिया मीणा को नर्मदापुरम कलेक्टर बनाया गया है। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग नियुक्त किया है।

बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गुना कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। गुना में बस आग हादसे के बाद हटाए गए कलेक्टर तरुण राठी की जगह अमनबीर सिंह को कलेक्टर बनाया गया हैं। राज्य बीमा एवं फार्म विकास निगम में प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बैतूल जिले के नए कलेक्टर होंगे।

इसके साथ ही उज्जैन नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह और अपर कलेक्टर प्रीति यादव का भी तबादला किया गया है। अपर कलेक्टर प्रीति यादव को आयुक्त नगर पालिका निगम जबलपुर और रोशन कुमार सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी भोपाल जिम्मेदारी सौंपी गई है। संस्थागत वित्त का नया सह-संचालक (उप सचिव मध्यप्रदेश) स्वप्निल कुमार सिंह को बनाया गया है। वहीं उमाकांत उमराव को राजस्व मंडल का सदस्य बनाए जाने से रिक्त हुए प्रमुख सचिव सहकारिता विभाग का प्रभार दीपाली रस्तोगी को दिया गया है। वहीं आशीष कुमार पाठक को नगर निगम उज्जैन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई हैं।

खबर अपडेट हो रही है...

जानें किसे कहां कौन-सी जिम्मेदारी मिली ?

WhatsApp Image 2023-12-31 at 19.32.05.jpeg

WhatsApp Image 2023-12-31 at 19.32.39.jpeg

WhatsApp Image 2023-12-31 at 19.55.51.jpeg

भोपाल न्यूज बैतूल कलेक्टर नए जनसंपर्क आयुक्त संदीप यादव Ujjain Collector Betul Collector Bhopal News new Public Relations Commissioner Sandeep Yadav transfer of officers in MP एमपी में अधिकारियों का तबादला उज्जैन कलेक्टर