नर्मदापुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत की बैठक, अशोक अग्रवाल बोले- मध्य भारत में बढ़ रहा संघ का कार्य

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
नर्मदापुरम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत की बैठक, अशोक अग्रवाल बोले- मध्य भारत में बढ़ रहा संघ का कार्य

NARMADAPURAM. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य भारत प्रांत की 2 दिवसीय प्रांत बैठक 29-30 जुलाई को नर्मदापुर में हुई। जिला, विभाग और प्रांत के चयनित कार्यकर्ता शामिल हुए। सालभर के कार्य की जानकारी देते हुए प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर ने बताया कि वर्तमान में मध्य भारत में 1546 स्थानों पर 2530 शाखाएं चल रही हैं। पिछले साल 1306 जगहों पर 2045 शाखाएं थीं। पिछले साल की तुलना में 240 स्थान और 485 शाखाओं की वृद्धि हुई है, जो उत्साहजनक है। इसके साथ ही 874 से बढ़कर 966 मंडल शाखायुक्त हो गए हैं। वहीं, 287 से बढ़कर 341 मंडलों में साप्ताहिक और मासिक मिलन प्रारंभ हो गए हैं।



2025 में संघ की स्थापना को 100 साल पूरे होंगे



प्रांत कार्यवाह इंदापुरकर ने बताया कि कार्यकर्ताओं के विकास के लिए आयोजित होने वाले संघ शिक्षा वर्गों में वांछित उपस्थिति रही है। इस साल 32 स्थानों पर 7 दिन के प्राथमिक वर्ग संपन्न हुए। वहीं, शिवपुरी में पहले साल (सामान्य) और बैतूल में पहले साल (विशेष) संघ शिक्षा वर्ग संपन्न हुए।



मध्य भारत प्रांत में संघ के कार्य में हो रही वृद्धि



2 दिवसीय प्रांत बैठक का उद्घाटन क्षेत्र के कार्यवाह श्री अशोक अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि मध्य भारत प्रांत में संघ के कार्य में हो रही वृद्धि उत्साहजनक है। 2025 में संघ की स्थापना के 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसलिए हमें लक्ष्य लेकर अपने प्रयासों को और गति देते हुए प्रत्येक मंडल तक संघ कार्य को पहुंचाना चाहिए। संघ के कार्यकर्ता पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, गौसेवा, ग्राम विकास क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में समाज की सहभागिता भी बड़े स्तर पर बढ़ी है। इस अवसर पर प्रांत संघचालक अशोक पांडेय मौजूद रहे।



राष्ट्रीय कार्य से सज्जन शक्ति को जोड़ें



मध्य क्षेत्र प्रचारक दीपक विस्पुते ने कहा कि अपनी संघ गंगा 100 सालों में विराट रूप में समाज में व्याप्त होती हुई दिखाई देती है। जब संघ का कार्य प्रारंभ हुआ तब हमारा कार्य अप्रासंगिक था, लेकिन कार्यकर्ताओं के प्रयास से प्रासंगिक हो गया है और अब ये कार्य विजय की ओर बढ़ रहा है। हमें अपने कार्य की गति और बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि देश–समाज में सकारात्मक कार्य करने का एक वातावरण है। ऐसे में हमें सज्जन शक्ति को राष्ट्रीय कार्य से जोड़ने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी शाखा की सामाजिक परिवर्तन की भूमिका बननी चाहिए।



ये खबर भी पढ़िए..



इंदौर में शाह बोले- मालवा से हो रही चुनावी शुरुआत, मुट्‌ठी भींचकर जीत का संकल्प लो, दिग्गी-कमलनाथ को मिस्टर बंटाधार-करप्शननाथ कहा



ग्राम विकास की प्रदर्शनी का आयोजन



ग्राम विकास के उल्लेखनीय कार्यों की प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल, प्रांत संघ चालक अशोक पांडेय और क्षेत्र सेवा प्रमुख प्रदीप खांडेकर ने किया। संघ के कार्यकर्ताओं के प्रयासों से जिन गांवों में सामाजिक समरसता, जैविक कृषि, उन्नत कृषि, भूमि सुपोषण, स्वच्छता, जल संरक्षण सहित ग्राम विकास के अन्य कार्य प्रारंभ हुए, उनकी जानकारी यहां प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर दतिया के ग्राम भरसूला पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।


Meeting of Rashtriya Swayamsevak Sangh Meeting of RSS Central India Province Provincial Executive Yashwant Indapurkar Deepak Vispute राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक RSS मध्य भारत प्रांत की बैठक प्रांत कार्यवाह यशवंत इंदापुरकर दीपक विस्पुते