जयपुर में केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- 2024 की तस्वीर साफ, मोदी तीसरी बार बनेंगे PM, उन्हें रोकने के लिए इकट्ठे हुए विपक्षी

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
जयपुर में केंद्रीय मंत्री मेघवाल बोले- 2024 की तस्वीर साफ, मोदी तीसरी बार बनेंगे PM, उन्हें रोकने के लिए इकट्ठे हुए विपक्षी

JAIPUR. पटना में हुई 17 विपक्षी दलों की बैठक के बाद ये बीजेपी के निशाने पर हैं। बीजेपी और मोदी कैबिनेट के मंत्रियों ने सभी प्रमुख विपक्षी नेताओं पर आक्रमण कर रखा है। इसी क्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 2024 की तस्वीर देश में धीरे-धीरे साफ हो गई है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के पीएम बनेंगे। विपक्षी एकता का मतलब सिर्फ और सिर्फ मोदी को रोकना है।



माेदी के मान सम्मान से विपक्ष में खलबली मची है



बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल मीडिया के सवाल के जवाब में कहा कि हम वर्तमान सीटों से ज्यादा सीटें 2024 लोकसभा चुनाव में जीतेंगे। इससे उनके मन में खलबली मच गई है। प्रधानमंत्री पद के सुयोग्य व्यक्ति नरेंद्र मोदी हैं, जो गुजरात से चलकर देश की राजधानी पहुंचे। 2014 के बाद से सरकारी योजनाएं पूरे देश में पॉपुलर हुई हैं। देश और विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ा है। अभी अमेरिका में हैं, वहां भी देश का मान बढ़ाया है। 



गहलोत सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहे



गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए मेघवाल बोले कि जिस सरकार के दो पावर सेंटर होते हैं तो कानून व्यवस्था ऐसी ही होती है। जिस सरकार के दो सत्ता के केंद्र होते हैं। वहां सुशासन नहीं बचता, वहां पर दलित पर अत्याचार बढ़ता है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता है। जिस सरकार में पुलिस ही मिलकर दलित पर अत्याचार कर रही हो उस सरकार से क्या उम्मीद रखें कि वो सुरक्षा देगी। खाजूवाला में रेप के मामले पर केंद्रीय कानून मंत्री बोले कि मुख्यमंत्री संवेदनशील नहीं हैं। किसी भी मामले में अभी तक मुख्यमंत्री का ट्वीट तक नहीं आया है। प्रदेश में दलितों के साथ अत्याचार बढ़ रहे हैं, परंतु जनता चुनाव में सबक सिखाएंगे।



विपक्ष एकजुट नहीं है



विपक्षी एकता पर अर्जुन मेघवाल बोले कि विपक्ष एकजुट नहीं है, इनको देश और विदेश में बढ़ते प्रधानमंत्री के सम्मान से तकलीफ है। इनका सिर्फ और सिर्फ एक ही एजेंडा है, किसी तरह मोदी को रोकना है। इनको पता है कि 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री, इसलिए इनको हजम नहीं हो रहा है।


पीएम नरेंद्र मोदी विपक्षी पार्टियों की पटना बैठक केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल Patna meeting of opposition parties जयपुर समाचार Union Law Minister Arjun Ram Meghwal राजस्थान न्यूज PM Narendra Modi Jaipur News Rajasthan News