सीएम फेस पर बोली मंत्री उषा ठाकुर- शिवराज ही हमारे जननायक, कांग्रेस ने हमेशा किया मुसलमानों का तुष्टिकरण

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
सीएम फेस पर बोली मंत्री उषा ठाकुर- शिवराज ही हमारे जननायक, कांग्रेस ने हमेशा किया मुसलमानों का तुष्टिकरण

KHANDWA. मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने बीजेपी से मुख्यमंत्री के सवाल पर सीएम शिवराज सिंह को अपना जननायक बताता हैं। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि हमारे ऐसे जननायक, इतने संवेदनशील मुख्यमंत्री जिनका 20 साल में 20 ग्राम वजन नहीं बढ़ा, जनता की सेवा और जनता की चिंता में जो सदैव लगे रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिवराज सिंह के अलावा कोई और प्रदेश भाजपा का नेतृत्व नहीं कर सकता है। दरअसल, मंत्री उषा ठाकुर शनिवार को खंडवा में नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई थी। 



हम वीर अब्दुल हमीद के पुजारी- उषा ठाकुर 



मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों का तुष्टिकरण किया है। मुस्लिम समाज में कई लोग राष्ट्रवादी हैं, जो हमेशा बीजेपी का साथ देते हैं। हम वीर अब्दुल हमीद के पुजारी है। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी का हर हिंदुस्तानी सम्मान करता है। राष्ट्रवादी मुसलमान की देश में ना कमी थी, ना कमी है, ना होंगी। वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि आने दो राष्ट्रद्रोहियों को। इनको सिखाने की ताकत मध्य प्रदेश की सरकार में है।



भ्रष्टाचार के आरोप पर कांग्रेस पर पलटवार



महाकाल लोक में सप्तऋषियों की मूर्तियां खंडित के मामले में भ्रष्टाचार के आरोप पर मंत्री ठाकुर ने कांग्रेस पर पलटवार किया। उन्होने कहा कि चोरों को सब चोर नजर आते हैं। जिन्होंने 65 साल तक भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं किया। उन्हें हर बात में कुछ ना कुछ बुराई दिखाई देती है। यह घटना प्राकृतिक आपदा है। महाकाल लोक में जो मूर्तियां थी उन्हें फिर से लगाया जा रहा है, जल्दी मूर्तियां वहां खड़ी होगी। आपको बता दें 28 मई को तेज आंधी से उज्जैन महाकाल लोक में ये मूर्तियां खंडित हुई थीं। जिसके बाद कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाते हुए बीजेपी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।


Shivraj is our public leader कांग्रेस पर साधा निशाना Minister Usha Thakur CM Shivraj Singh सीएम शिवराज सिंह शिवराज ही हमारे जननायक target on Congres मंत्री उषा ठाकुर
Advertisment