जोधपुर के यूनिवर्सिटी कैंपस में नाबालिग से गैंगरेप, अजमेर से भागकर जोधपुर आई थी लड़की, छात्रों ने प्रेमी के सामने की दरिंदगी

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
जोधपुर के यूनिवर्सिटी कैंपस में नाबालिग से गैंगरेप, अजमेर से भागकर जोधपुर आई थी लड़की, छात्रों ने प्रेमी के सामने की दरिंदगी

JODHPUR. जोधपुर के जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी (JNVU) के ओल्ड कैंपस में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन छात्रों ने नाबालिग लड़की (16) के साथ गैंगरेप कर दिया। नाबालिग अपने बॉयफ्रेंड (17) के साथ अजमेर से भागकर जोधपुर पहुंची थी। शनिवार (15 जुलाई) रात बस स्टैंड के पास प्रेमी जोड़े को रहने के लिए होटल नहीं मिला। आधी रात में मददगार बनकर आए तीन छात्रों ने प्रेमी को बंधक बनाया। इसके बाद उसी के सामने तीनों ने लड़की के साथ करीब 3 घंटे तक दरिंदगी की।



यहां बता दें, जोधपुर सीएम अशोक गहलोत का गृह जिला है और नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना भी इसी शहर की जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी के पुराने कैंपस में हुई है।



पहले गेस्ट हाउस के मैनेजर ने की हरकत



publive-image



डीसीपी ईस्ट अमृता दुहन ने बताया कि अजमेर के ब्यावर के रहने वाले नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका घर से भागकर जोधपुर आ गए थे। शनिवार रात को दोनों शहर के पावटा स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस पहुंचे। दोनों के नाबालिग होने के चलते मैनेजर से उन्हें अलग-अलग कमरा दे दिया। फिर पानी देने के बहाने मैनेजर लड़की के रूम में पहुंचा और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। प्रेमिका के चिल्लाने की आवाज सुन प्रेमी भी वहां पहुंच गया। इसके बाद मैनेजर ने नाबालिग लड़का-लड़की को होटल से बाहर निकाल दिया।



देर रात को दोनों शहर में भटक रहे थे। तभी उन्हें रास्ते में तीन छात्र मिल गए। पावटा सर्किल मिले तीनों छात्रों ने नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका को मदद करने की बात कही और उन्हें खाना खिलाया फिर रेलवे स्टेशन छोड़ने की बात कही। नाबालिग प्रेमी जोड़ा उनके साथ हो लिया।



ये भी पढ़ें...



जयपुर में जेपी नड्डा बोले- कोई नाराज है तो मना लो, हर वर्ग को साथ लेकर चलना है, कोई वर्ग छूटना नहीं चाहिए



प्रेमी के सामने गैंगरेप



publive-image



स्टेशन के रास्ते में जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी का पुराना कैंपस एरिया जैसे ही आया तीनों छात्रों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और उन्हें कैंपस में मौजूद प्लेग्राउंड में ले गए। लड़के को तीनों ने बंधक बना लिया और नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया और मौके से फरार हो गए। घटना रविवार (16 जुलाई) सुबह करीब 4-5 बजे की बताई गई है। सुबह होने पर मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोगों ने दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपी छात्रों को गणेशपुरा की पहाड़ी से गिरफ्तार कर लिया।



दो आरोपी इसी यूनिवर्सिटी के छात्र




publive-image

घटना के विरोध में प्रदर्शन करते एबीवीपी के छात्र। इनसेट में अध्यक्ष पद का दावेदार लोकेंद्र सिंह, जिसके प्रचार के लिए आरोपी छात्र आए थे।




डीसीपी ने बताया कि आरोपी बाड़मेर जिला निवासी समंदर सिंह, भट्टम सिंह और ओसिया निवासी धर्मपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी धर्मपाल सिंह अजमेर में बीएड कर रहा है। अन्य दोनों आरोपी जयनारायण यूनिवर्सिटी के ही छात्र हैं। तीनों ही एबीवीपी के अध्यक्ष पद के दावेदार लोकेंद्र सिंह के प्रचार के लिए आए हुए थे। डीसीपी ने बताया कि जिस होटल में प्रेमी जोड़ा रुका हुआ था उसके मैनेजर झुंझुनू निवासी सुरेश जाट को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस ने नाबालिग लड़की का मेडिकल करवा दिया है। इस पूरे गैंगरेप की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निशांत भारद्वाज कर रहे हैं।



आरोपी छात्र यूनिवर्सिटी से निष्कासित 



जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी कुलपति केएल श्रीवास्तव के निर्देश पर आरोपी छात्र को यूनिवर्सिटी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही दूसरे आरोपी छात्र का जेएनवीयू में प्रवेश के लिए आवेदन निरस्त करने का भी निर्णय लिया है। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर केआर पटेल ने बताया कि एमए इतिहास द्वितीय सेमेस्टर के छात्र धर्मपाल सिंह को निष्कासित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, वहीं बीए प्रथम वर्ष के लिए आवेदन करने वाले छात्र समंदर सिंह के फार्म को भी अस्वीकार कर दिया गया है।


प्रेमी के सामने किया रेप नाबालिग अजमेर से भागकर जोधपुर आई थी तीन छात्रों ने किया नाबालिग से रेप जोधपुर के जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी में गैंगरेप raped in front of lover minor came to Jodhpur from Ajmer three students raped a minor Gangrape in Jainarayan Vyas University of Jodhpur राजस्थान न्यूज Rajasthan News
Advertisment