खंडवा में जय हिंदू राष्ट्र की कांवड़ यात्रा पर उपद्रवियों ने किया पथराव, वाहनों में की तोड़फोड़; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
खंडवा में जय हिंदू राष्ट्र की कांवड़ यात्रा पर उपद्रवियों ने किया पथराव, वाहनों में की तोड़फोड़; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

KHANDWA. खंडवा में कांवड़ यात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव किया। यात्रा में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपद्रवियों ने यात्रा के दौरान पथराव करके वाहनों में तोड़फाड़ की। इस हंगामे के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है कि आखिर किसने पथराव किया।



महादेवगढ़ मंदिर जा रही थी कांवड़ यात्रा



आपको बता दें कि सोमवार को जय हिंदू राष्ट्र की यात्रा महादेवगढ़ मंदिर जाने के लिए निकली थी। रात करीब साढ़े 8 बजे यात्रा कहारवाड़ी क्षेत्र से गुजरी। लोग डीजे की धुन पर नाच-गाने में मग्न थे। मंदिर से करीब 500 मीटर की दूरी पर रात साढ़े 8 बजे पथराव शुरू हो गया। ये पथराव करीब 5 मिनट तक हुआ। वाहनों पर पथराव किया गया। बाइक समेत तहसीलदार के वाहन के वाहन के साथ तोड़फाड़ की गई।



पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज



इस कांवड़ यात्रा में लगभग 500 पुलिसकर्मी मौजूद रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कलेक्टर अनूप कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे की मदद से घटना के बारे में जानकारी मिलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



मामला दर्ज, एसपी ने कहा- उपद्रवियों को कर रहे चिन्हित



घटना के बाद पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल शहर में स्थिति सामान्य है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने कहा अभी तक कोई संप्रदाय एंगल नहीं आया है। घटना को लेकर सीसीटीवी और वीडियो फुटेज में चिंहित कर उपद्रव करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। इसमें जो भी उपद्रवी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 



हरियाणा में धार्मिक यात्रा के बाद भड़की थी हिंसा



31 जुलाई को नूंह में हिंदू संगठनों ने बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था। बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर उपद्रवियों ने अचानक पथराव कर दिया। देखते ही देखते ये हिंसा में बदल गया। सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई। साइबर थाने पर भी हमला किया गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई। एक मंदिर में सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया गया। पुलिस की दखल के बाद लोगों को वहां से निकाला गया था। अभी भी नूंह में कर्फ्यू के हालात हैं।


Stone pelting at Khandwa Kanwar Jai Hindu Rashtra ki Kanwar Yatra miscreants pelted stones vandalized vehicles Khandwa police lathi charge खंडवा कांवड़ पर पथराव जय हिंदू राष्ट्र की कांवड़ यात्रा उपद्रवियों ने किया पथराव वाहनों में तोड़फोड़ खंडवा पुलिस लाठीचार्ज