सदस्यता लें

0

  • Sign in with Email

By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.

Don’t have an account? Signup

  • Bookmarks
  • My Profile
  • Log Out
  • होम
  • वीडियो
  • मध्‍य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • फोटो
  • एजुकेशन
    • स्कॉलरशिप
    • इंटर्नशिप
  • जॉब्स
  • सरकारी योजनाएं
    • MP की योजनाएं
    • CG की योजनाएं
    • Rajasthan की योजनाएं
    • केंद्र की योजनाएं
  • मनोरंजन
  • धर्म-ज्योतिष
  • वेब स्टोरीज
  • द तंत्र
  • द सूत्र विशेष
    • सूत्रधार
    • बोल हरि बोल
    • Thesootr Prime
    • न्यूज स्ट्राइक
    • किताबें
    • सिंहासन छत्तीसी
    • विचार मंथन
  • विवाह सूत्र
    • वर खोजें-Groom
      • ब्राह्मण वर
      • अग्रवाल वर
      • जैन वर
      • कायस्थ वर
      • मुस्लिम वर
      • यादव वर
      • जाटव वर
      • राजपूत वर
      • बंगाली वर
      • मराठी वर
      • पंजाबी वर
      • अंतरजातीय वर
      • अन्य समाज वर
    • वधू खोजें-Bride
      • ब्राह्मण वधू
      • अग्रवाल वधू
      • जैन वधू
      • कायस्थ वधू
      • मुस्लिम वधू
      • यादव वधू
      • जाटव वधू
      • राजपूत वधू
      • बंगाली वधू
      • मराठी वधू
      • पंजाबी वधू
      • अंतरजातीय वधू
      • अन्य समाज वधू
  • MP- Classified
    • Achievement
    • Appointment
    • किराए से देना है
    • Education
    • Part Time job
    • Property
    • Sale
    • Shok sandesh
ad_close_btn
  • वीडियो
  • मध्‍य प्रदेश
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • देश-दुनिया
  • फोटो
  • एजुकेशन
  • जॉब्स
  • मनोरंजन
  • धर्म-ज्योतिष

Powered by :

आपने न्यूज़लेटर की सफलतापूर्वक सदस्यता ले ली है.
मध्‍य प्रदेश राज्य

मोहन सरकार का भी बहनों पर 'लाड़', खाते में ट्रांसफर किए 1576 करोड़ रुपए, नई सरकार में पहली बार जारी हुई राशि

author-image
Pratibha Rana
10 Jan 2024 00:00 IST
एडिट 10 Jan 2024 12:42 IST

Follow Us

New Update
मोहन सरकार का भी बहनों पर 'लाड़', खाते में ट्रांसफर किए 1576 करोड़ रुपए, नई सरकार में पहली बार जारी हुई राशि

BHOPAL.  मप्र में आज 10 जनवरी को सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.29 करोड़ बहनों को 1576 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा सीएम ने सामाजिक न्याय विभाग की 12 पेंशन स्कीम के 56 लाख हितग्राहियों को 341 करोड़ ट्रांसफर किए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, हमारा प्रण प्रदेश में आज से मकर संक्रांति उत्सव की शुरुआत हो रही है। मुझे खुशी है कि पहले दिन हमने 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' के अंतर्गत 1.29 करोड़ बहनों को 1576 करोड़ की मदद की हैं।

बहनों के लिए आज बड़ा दिन

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को हर महीने तोहफे के रूप में लाड़ली बहना योजना की किस्त दी जाती है। आज यानी 10 जनवरी को इस योजना की 8वीं किस्त जारी की गई। प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1576 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। सीएम मोहन यादव ने आज 8वीं किस्त के 1250 रुपए जारी की। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार बनने के बाद पहली बार लाड़ली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। बता दें, महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त डॉ. राम राव भोंसले ने सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पहले ही इसके आदेश जारी कर दिए थे।

इतनी करोड़ महिलाओं के खाते में आएगी राशि

नई सरकार बनने के बाद लाड़ली बहना योजना की पहली किस्त आज जारी की गई। मोहन यादव महिलाओं के खातों में 1576 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए आए। इनके खातों में 1600 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

पात्र महिलाएं ऐसे चेक करें सूची में अपना नाम

  • लाड़ली बहना योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर अंतिम सूची के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और तहसील का नाम सेलेक्ट करें।
  • ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम चुनें।
  • अब लाड़ली बहना योजना लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।

5 मार्च 2023 को शुरू हुई थी योजना

मध्यप्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना 5 मार्च 2023 को शुरू की थी। बता दें शिवराज सरकार ने 1 हजार रुपए से इस योजना की शुरुआत की थी। उन्होंने वादा किया था कि धीरे-धीरे वह इस राशि को बढ़ाएंगे। शिवराज ने कहा था कि इस योजना में वह पैसे बढ़ाते जाएंगे। हालांकि अब प्रदेश में सरकार बदल गई है।






Chief Minister Dr. Mohan Yadav मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव MP News एमपी न्यूज Ladli Behna Yojana Chief Minister Ladli Behna Yojana Ladli sisters gifts Ladli Behna Yojana 8th Installment sisters Rs 1250 1 crore 30 lakh beneficiaries in MP लाड़ली बहना योजना लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा बहनों को मिलेंगे 1250 रुपए MP में 1 करोड़ 30 लाख हितग्राही
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
All groups
Youth : Career, Jobs & Education
Chattisgarh
Rajasthan
Madhayapradesh
logo

यह भी पढ़ें
Read the Next Article
Latest Stories
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
All groups
Youth : Career, Jobs & Education
Chattisgarh
Rajasthan
Madhayapradesh

Powered by


Subscribe to our Newsletter!




Powered by
भाषा चुने
हिन्दी

इस लेख को साझा करें

यदि आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ साझा करें।
वे आपको बाद में धन्यवाद देंगे

Facebook
Twitter
Whatsapp

कॉपी हो गया!