जितने वोटर नहीं, उससे ज्यादा डाले गए वोट, जानिए मध्यप्रदेश चुनाव में कहां हुआ ऐसा गजब

Rahul Garhwal | Nov 19, 2023, 24:00 IST
Share
जितने वोटर नहीं, उससे ज्यादा डाले गए वोट, जानिए मध्यप्रदेश चुनाव में कहां हुआ ऐसा गजब
जितने वोटर नहीं, उससे ज्यादा डाले गए वोट, जानिए मध्यप्रदेश चुनाव में कहां हुआ ऐसा गजब

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मुरैना में कुछ बूथों पर जितने वोटर नहीं, उससे ज्यादा वोट डाले गए।

MORENA. MP गजब है, क्योंकि यहां अजब-गजब चीजें होती हैं। ऐसी ही गजब चीज मध्यप्रदेश चुनाव में हो गई है। मुरैना के कुछ बूथों जितने नाम वोटर लिस्ट में नहीं थे, उससे ज्यादा वोट डाले गए। इसके बाद से चुनाव आयोग के अधिकारी हैरत में हैं।

बूथ नंबर-162 पर 114.81 प्रतिशत पुरुष वोटिंग

मुरैना के पोलिंग बूथ क्रमांक 162 पर पुरुषों का मतदान 114.81 प्रतिशत हुआ। इस बूथ में 655 पुरुष वोटर्स थे, लेकिन 752 वोट डाले गए। जिला मुख्यालय पर ही 97 वोट ज्यादा डाले गए।

बूथ नंबर-275 पर 133.06 प्रतिशत पुरुष वोटिंग

बूथ नंबर-275 पर 133.06% प्रतिशत पुरुष वोटिंग हुई। वोटिंग लिस्ट मे 242 पुरुष वोटर्स थे, लेकिन 322 वोट डाले गए।

बूथ नंबर-276 पर 114.58 प्रतिशत पुरुष वोटिंग

परीक्षा गांव के ही बूथ नंबर-276 पर पुरुष मतदान 114.58% प्रतिशत हुआ। यहां 391 पुरुष मतदाता थे, लेकिन वोट 448 डाले गए।

सुमावली विधानसभा में भी हुआ गजब

लोहबसई बूथ नंबर-119 पर ज्यादा वोटिंग

सुमावली विधानसभा के लोहबसई बूथ नंबर-119 पर कुल 147.15% प्रतिशत हुआ। यहां महिला मतदान तो 77.40% प्रतिशत हुआ, लेकिन पुरुष वोटिंग 188.85% प्रतिशत हुआ। इस बूथ पर पुरुष वोटर्स 473 हैं, लेकिन 696 पुरुषों ने वोट डाले। 223 वोट ज्यादा डाले गए।

हेमतपुर बूथ नंबर-271 पर 139.60 प्रतिशत पुरुष वोटिंग

हेतमपुर बूथ नंबर-271 पर कुल मतदान 104% प्रतिशत हुआ। पुरुष वोटिंग 139.60% प्रतिशत हुई। इस बूथ पर 399 पुरुष मतदाता हैं, लेकिन 557 वोट डाले गए। 158 वोट ज्यादा डाले गए हैं।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Voting in Morena
  • More Voting than Voters in Morena
  • Voter List
  • मुरैना में वोटिंग
  • मुरैना में वोटर्स से ज्यादा वोटिंग
  • वोटर लिस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा