कार और डंपर की टक्कर में गई 2 सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की जान, दो आरक्षक को घायल हालत में भेजा अस्पताल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
कार और डंपर की टक्कर में गई 2 सब इंस्पेक्टर और एक कॉन्स्टेबल की जान, दो आरक्षक को घायल हालत में भेजा अस्पताल

BHOPAL. मध्य प्रदेश के खरगोन में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। 2 सितंबर शनिवार करीब 5 बजे सुबह कार और डंपर की आमने-सामने से टक्कर हो गई। कार एक्सीडेंट में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है। 



कार और डंपर की टक्कर में 3 पुलिसकर्मियों की मौत



दरअसल कार सवार पुलिसकर्मी ड्यूटी खत्म कर सनावद जा रहे थे। हादसे में सब इंस्पेक्टर विमल तिवारी, सब इंस्पेक्टर रमेश भास्करे और कॉन्स्टेबल मनोज कुमावत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य आरक्षक रागीवर रावत और कोमल घायल बताए जा रहे है। घायलों को इंदौर के मेदांता अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि उनकी कार एक डंपर से टकरा गई थी।

 


MP News एमपी न्यूज Tragic road accident in Madhya Pradesh collision between car and dumper 2 sub inspector and constable died मप्र में दर्दनाक सड़क हादसा कार और डंपर की टक्कर 2 सब इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल की मौत
Advertisment