मध्यप्रदेश में सुबह 10:30 बजे तक 230 में से 226 सीटों के रुझान, बीजेपी 127 और कांग्रेस 99 सीटों पर आगे

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश में सुबह 10:30 बजे तक 230 में से 226 सीटों के रुझान, बीजेपी 127 और कांग्रेस 99 सीटों पर आगे

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के लिए काउंटिंग जारी है। सुबह 10.30 बजे तक 230 में से 226 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। बीजेपी 127 और कांग्रेस 99 सीटों पर आगे चल रही है। 2 सीटों पर अन्य पार्टी आगे हैं।

कांग्रेस के जीतू पटवारी पीछे

इंदौर विधानसभा-1 से बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय आगे चल रहे हैं। राऊ में बीजेपी के मधु वर्मा आगे हैं। कांग्रेस के जीतू पटवारी अभी पीछे हैं। नरेला (भोपाल) से मंत्री विश्वास सारंग आगे चल रहे हैं। उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी पीछे हैं। निवास (मंडला) से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, सुवासरा (मंदसौर) से मंत्री हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं। सीधी में डाक मतपत्रों की गिनती में चुरहट से अजय सिंह राहुल, सिहावल से कमलेश्वर पटेल, सीधी से रीती पाठक आगे चल रहीं हैं।

दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे

दतिया से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे हैं। जैतपुर से कांग्रेस की उमा धुर्वे आगे चल रही हैं। ग्वालियर विधानसभा से ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आगे चल रहे हैं। बुरहानपुर में पहले राउंड में बीजेपी की प्रत्याशी अर्चना चिटनीस आगे चल रही हैं। गाडरवारा (नरसिंहपुर) से सांसद उदय प्रताप सिंह, मल्हारगढ़ (मंदसौर) से मंत्री जगदीश देवड़ा, नरसिंहपुर से प्रहलाद पटेल आगे चल रहे हैं। वहीं मुंगावली (अशोकनगर) से मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव, दमोह से जयंत मलैया, सांची से मंत्री प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं। दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आगे चल रहे हैं। गाडरवारा से सांसद राव उदय प्रताप सिंह, जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह आगे चल रहे हैं। खुरई से मंत्री भूपेंद्र सिंह, हरदा से मंत्री कमल पटेल आगे चल रहे हैं। वहीं सतना से सांसद गणेश सिंह पीछे चल रहे हैं। उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव पीछे चल रहे हैं।

BJP-Congress मध्यप्रदेश चुनाव रिजल्ट mp result Madhya Pradesh Election Result mp election result Madhya Pradesh Assembly Election mp election Counting continue मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव बीजेपी-कांग्रेस मध्यप्रदेश चुनाव में मतगणना जारी