मप्र सरकार हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को 263 स्कूटर देगी, आज सुबह पौने 11 बजे मोतीलाल स्टेडियम से निकलेगी रैली

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मप्र सरकार हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों को 263 स्कूटर देगी, आज सुबह पौने 11 बजे मोतीलाल स्टेडियम से निकलेगी रैली

BHOPAL. मध्यप्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले शिवराज सरकार प्रदेश की महिला पुलिसकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। शिवराज सरकार प्रदेश के थानों में बनी महिला डेस्क को 263 स्कूटर देगी। इसके चलते महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर महिला पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच पाएगी।  



महिला पुलिसकर्मियों को मिले 263 स्कूटर



महिला समस्याओं के निराकरण और महिला फरियादियों की सुनवाई के लिए राज्य के अंदर 950 थानों में महिला ऊर्जा डेस्क बनाई गई है। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब प्रदेश सरकार ऐसा कर रही हो। इससे पहले भी सीएम  महिला डेस्क में तैनात पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन उपलब्ध करवा चुकी है।



आज मुख्यमंत्री करेंगे फ्लैग ऑफ



वहीं आज ( 28 जुलाई) मोतीलाल स्टेडियम से सुबह 11 बजे के आस-पास दो पहिया वाहन रैली निकाली जाएगी।

 सीएम शिवराज दो पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम चौराहा, गांधी पार्क, रोशनपुरा, टीटी क्रॉस, प्लेटिनम प्लाजा, जवाहर चौक, रंगमहल चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, गांधी पार्क, कंट्रोल रूम चौराहा, विजय द्वार से एंट्री कर मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में खत्म होगी। 


Chief Minister Shivraj Singh Chouhan MP News महिला पुलिसकर्मियों को मिले 263 स्कूटर एमपी न्यूज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शिवराज  की महिला पुलिसकर्मियों को सौगात women policemen got 263 scooters Shivraj gift to women policemen