MP में ठंड और शीतलहर के कारण बदला स्कूलों का समय, इस तारीख तक 10 बजे से पहले नहीं खुल सकेंगे स्कूल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MP में ठंड और शीतलहर के कारण बदला स्कूलों का समय, इस तारीख तक 10 बजे से पहले नहीं खुल सकेंगे स्कूल

BHOPAL. मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते स्कूलों के टाइम में चेंज किया गया है। शीतलहर के चलते अब स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। आदेश सभी पब्लिक और प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले एक हफ्ते तक ठंड और शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। इस वजह से सरकार ने स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया है।

इस तारीख तक सुबह 10 बजे लगेंगे स्कूल

सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- प्रदेश में शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए विद्यालयों के समय में परिवर्तन के निर्देश दिए हैं। सुबह और दो पालियों में संचालित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय सुबह 10 बजे से संचालित किए जाएंगे। जो शासकीय विद्यालय सुबह 10.30 बजे से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय सारिणी अनुसार ही संचालित होंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारिणी अनुसार ही होगा। ये आदेश आज से 20 जनवरी, 2024 तक प्रभावशील रहेंगे।

शीतलहर के चलते बदला समय

प्रदेश के जिन स्कूलों में क्लासेज साढ़े दस बजे से शुरू होती हैं, वहां पर स्कूलों के खुलने का समय पहले वाला ही रहेगा। इस दौरान प्रदेश के जिन शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में क्लास 6 से 12वीं तक की परीक्षाएं होनी हैं, वह पर परीक्षा पहले से निर्धारित टाइम टेबल के मुताबिक ही होंगी। स्कूलों में टाइमिंग में हुए बदलाव से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी।

MP CM Mohan Yadav MP School Opening MP News MP weather MP School सीएम मोहन यादव का ट्वीट मप्र के स्कूलों के समय में बदलाव मप्र में शीत लहर के कारण बदला समय मप्र मौसम मप्र सीएम मोहन यादव CM Mohan Yadav tweet एमपी न्यूज change in MP school timings MP school time change cold wave