पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे सांसद नकुल नाथ ने भरा राम नाम का पत्रक, बोले- प्राणप्रतिष्ठा के बाद जाएंगे अयोध्या

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे सांसद नकुल नाथ ने भरा राम नाम का पत्रक, बोले- प्राणप्रतिष्ठा के बाद जाएंगे अयोध्या

भोपाल. एमपी में कांग्रेस के एकमात्र सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ भी राम नाम में डूबे नजर आ रहे हैं। अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा में हुए एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि एक बार श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होने दीजिए, वे अयोध्या जरूर जाएंगे। यहां गौरतलब है कि लंबे समय से नाथ परिवार हनुमान भक्त माना जाता है।

श्रीराम महोत्सव का आयोजन

छिंदवाड़ा में मारुति नंदन समिति की ओर से 21 दिवसीय श्रीराम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जिले में राम नाम पत्रक का वितरण किया जा रहा है। इसमें लोग राम नाम पत्रक में 108 बार राम नाम लिखेंगे। इसके बाद भरे गए राम पत्रक को एकत्रित कर अयोध्या में भगवान श्रीराम के चरणों मे रख दिया जाएगा। इसी कार्यक्रम में सांसद नकुल नाथ शामिल हुए। उन्होंने खुद भी राम पत्रक में राम नाम का 108 बार लेखन किया।

4 करोड़ 31 लाख राम नाम भरे जाएंगे

सांसद नाथ का कहना है कि छिंदवाड़ा में लगभग 4 करोड़ 31 लाख राम नाम भरे जाएंगे। ये छिंदवाड़ा के लिए एक नया रिकॉर्ड बनेगा। उन्होंने बताया कि 20 तारीख को दो बसों में अयोध्या के लिए ये पत्रक रवाना किए जाएंगे। 22 तारीख को जिलेभर के तमाम पुजारियों के साथ श्रीराम के चरणों मे रखे जाएंगे। सांसद नाथ ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद वह अयोध्या जाएंगे।

Former Chief Minister Kamal Nath Chhindwara आयोध्या MP Nakul Nath MP RAM MANDIR छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ राम मंदिर प्राठ प्रतिष्ठा Ayodhya एमपी Ram Mandir Prath Pratishtha पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राम मंदिर