भोपाल में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विवादित बयान, राम मंदिर आंदोलन पर बोलीं- पूरी तैयारी करके गए थे, बाबरी ढांचे को खोदकर हटाया

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
भोपाल में सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विवादित बयान, राम मंदिर आंदोलन पर बोलीं- पूरी तैयारी करके गए थे, बाबरी ढांचे को खोदकर हटाया

Bhopal. भोपाल की बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दे डाला है। उन्होंने संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी में राम जन्मभूमि आंदोलन की यादें ताजा करते हुए कहा 6 दिसंबर को हम पूरी तैयारी करके वहां पहुंचे थे, बाबरी ढांचे को खोदकर हटाया था और फिर गारे की दीवार खड़ी करके टेंट लगाया था। उन्होंने कहा कि इस सब में हमारी भूमिका थी, ये हमारा सौभाग्य है। 





कर्फ्यू में भी की थी नारेबाजी







श्लोक परंपरा में श्रीराम विषय पर आयोजित संगोष्ठी में अपने उद्बोधन में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि जब हम लौटे तो शहर में भयंकर कर्फ्यू लग चुका था। रास्ते में लोगों ने सलाह दी कि नारे मत लगाना, वरना पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। यह सुनकर हमने जोर-जोर से नारे लगाने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि जब वे आंदोलन के लिए अयोध्या जा रही थीं तभी उनके पिताजी ने कह दिया था कि तुम श्रीराम की हो, लौटने का लोभ मन में नहीं रखना। 







  • यह भी पढ़ें



  • प्रियंका ने बजाई चुनावी दुंदुभी, गृहमंत्री नरोत्तम बोले- UP चुनाव में गंगा नहाईं थीं, 2 सीटे मिलीं, अब याद आईं हैं नर्मदा मैया






  • पूरे देश की जनता आई थी







    साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में पूरे देश की जनता आई थी। मैं तो 1 दिसंबर को ही वहां पहुंच गई थी। उस दिन पता चला था कि हमारे देश में राम कितने विख्यात हैं। उस दिन लाखों की भीड़ में देश के हर राज्य के लोग पहुंचे थे। प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने रामसेतु के अस्तित्व को नकारा, अदालत में खड़े हुए, उनकी क्या गति हुई? उन्होंने कपिल सिब्बल पर भी कहा कि उन्हें तो उस पार्टी को ही छोड़ना पड़ा और दूसरी पार्टी से राज्यसभा पहुंचे हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अब वह पार्टी भी नहीं बचेगी। 





    हंगामे के बाद वीडियो किया गया डिलीट







    केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने इस पूरे आयोजनक ा फेसबुक लाइव किया था, लेकिन जब सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने इतना विवादित बयान दे डाला तो यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने फेसबुक पेज से यह वीडियो ही डिलीट करवा दिया। यह पहली बार नहीं है कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कोई विवादित बयान दिया हो, इससे पहले वे सांसद बनते ही नाथूराम गोडसे को लेकर बयान दे चुकी हैं, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने भी नाराजगी जताई थी। 







     



    Babri Masjid structure बाबरी मस्जिद ढांचा राम मंदिर आंदोलन MP Pragya Thakur Ram Mandir Movement Sanskrit University सांसद प्रज्ञा ठाकुर संस्कृत यूनिवर्सिटी