महिलाओं से अश्लीलता और गंदे कमेंट में MP टॉप पर, देश के 39% मामले मध्यप्रदेश में, ऐसे मामले इंदौर में भी कम नहीं

BP Shrivastava | Jan 11, 2024, 24:00 IST
Share
महिलाओं से अश्लीलता और गंदे कमेंट में MP टॉप पर, देश के 39% मामले मध्यप्रदेश में, ऐसे मामले इंदौर में भी कम नहीं
महिलाओं से अश्लीलता और गंदे कमेंट में MP टॉप पर, देश के 39% मामले मध्यप्रदेश में, ऐसे मामले इंदौर में भी कम नहीं

पब्लिक प्लेस में महिलाओं से अश्लील हरकतें और गंदे कमेंट करने के मामलों में एमपी टॉप पर पहुंच गया है। एनसीआरबी रिपोर्ट के मुताबिक, 25,741 केस दर्ज हुए। जिसमें से 39 प्रतिशत एमपी में सामने आए।

NEW DELHI. अपराध रोकने में मध्यप्रदेश को कामयाबी नहीं मिल रही है। इसलिए पब्लिक प्लेस में महिलाओं से अश्लील हरकतें और गंदे कमेंट करने के मामलों में एमपी टॉप पर पहुंच गया है। केंद्र सरकार की एनसीआरबी (National Crime Records Bureau ) की रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में देशभर में पब्लिक प्लेस में महिलाओं से गंदे इशारे और कमेंट करने से जुड़े 25,741 केस दर्ज हुए। इनमें सबसे ज्यादा 39% यानी 10,133 केस मध्यप्रदेश में सामने आए। इस लिस्ट में तमिलनाडु दूसरे और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है। इस मामले में शहरों में की सूची में एमपी का इंदौर छठे नंबर पर है, जबकि महाराष्ट्र का नागपुर पहले नंबर पर है।

यहां बता दें, केंद्र सरकार हर साल इस तरह की रिपोर्ट तैयार करवाती है, जिससे नैतिक मूल्यों से जुड़े क्राइम के मामलों का आकलन किया जा सके। साथ ही जिन राज्यों में ऐसे अपराध ज्यादा हो रहे हैं, वहां की सरकारों को इस ओर ध्यान देने का निर्देश दिया जाए।

टॉप 8 राज्यों में एमपी नंबर-1 पर

  • मध्यप्रदेश 10,133
  • तमिलनाडु 5, 356
  • महाराष्ट्र 4, 222
  • उत्तरप्रदेश 2,874
  • केरल 955
  • आंध्रप्रदेश 657
  • छत्तीसगढ़ 579
  • असम 343
बड़े शहरों में नागपुर सबसे बदनाम, इंदौर छठे नंबर पर

रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं से अश्लील इशारे और कमेंट करने के मामलों में महाराष्ट्र का नागपुर शहर टॉप पर और मुंबई दूसरे स्थान पर है। वहीं, देश का सबसे साफ शहर इंदौर इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। देश के 19 बड़े शहरों में भी ऐसे क्राइम दर्ज किए गए।

  • नागपुर 471
  • मुंबई 121
  • कानपुर 95
  • कोच्चि 52
  • इंदौर 44
  • हैदराबाद 20
  • गाजियाबाद 12
  • दिल्ली 10
  • पुणे 10

Tags:
  • NCRB report
  • MP on top in obscenity
  • MP in crimes against women
  • crimes against women in Indore
  • Madhya Pradesh News
  • एनसीआरबी रिपोर्ट
  • अश्लीलता में एमपी टॉप पर
  • महिला अपराधों में एमपी
  • इंदौर में महिला अपराध
  • मध्यप्रदेश न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई