नगर निगम ने आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाकर पहले दिन 40 से ज्यादा पशु पकड़ें, इनके मालिकों पर  की जाएगी कार्रवाई

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
नगर निगम ने आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाकर पहले दिन 40 से ज्यादा पशु पकड़ें, इनके मालिकों पर  की जाएगी कार्रवाई

BHOPAL. भोपाल में आवारा पशुओं के खिलाफ नगर निगम टीम ने शनिवार (12 अगस्त) से अभियान शुरू कर दिया है। पहले दिन नगर निगम ने कुल 45 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा और अन्य जगह भिजवा दिया।। इनके मालिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। बता दें, शुक्रवार (11 अगस्त) को कलेक्टर आशीष सिंह ने सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को पकड़ने के लिए आदेश जारी किए थे। इसके बाद टीमें सड़कों पर निकली थी। 



आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू



दरअसल भोपाल में अवारा पशु सुचारू यातायात में बाधा बने हुए हैं। आवारा पशुओं के लोगों को टक्कर मार देने से कई लोग घायल, तो कई लोगों को अपनी जान से हाथ थोना पड़ता है। इसी को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर शुक्रवार से शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। नगर निगम की इस कार्रवाई से पशु पालकों में हड़कंप मच गया। 



इन पशुओं को कांजी हाउस भिजवाया



निगम के अमले ने 80 फीट रोड, पुष्पा नगर, प्रभात चैराहा, पिपलानी चौराहा, आनंद नगर, पटेल नगर समेत कई जगहों से सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ा। बता दें हमीदिया रोड, कोलार, शाहपुरा, तुलसीनगर,शिवनगर, छोला, होशंगाबाद रोड ,करोंद,रायसेन रोड जैसी जगहों पर इस अभियान को शुरू करने की ज्यादा जरुरत थी क्योंकि यहां पर सड़कों पर ही पशुओं के झुंड बैठे रहते हैं। इन पशुओं को कांजी हाउस में रखा जाएंगा। इनमें मनीखेड़ी (गुनगा) में 50, सर्मधा में 100, बीलखो में 25, अमोनी में 50, प्रेमपुरा में 50 और मुंगालिया छाप में 50 पशुओं की संख्या तय की गई है। 

 


सड़कों पर नहीं घूमेंगे आवारा पशु आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान भोपाल में आवारा पशु MP News 45 animals sent to Kanji House stray animals not roam onstreets campaign to catch stray animals Stray animals in Bhopal एमपी न्यूज 45 पशुओं को कांजी हाउस भेजा