भोपाल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा- नहीं देंगे गाय की कुर्बानी, योग दिवस पर योग करेंगे, रक्षा बंधन पर मनाएंगे पर्व

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
भोपाल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा- नहीं देंगे गाय की कुर्बानी, योग दिवस पर योग करेंगे, रक्षा बंधन पर मनाएंगे पर्व

BHOPAL. पीपुल्स मॉल में 8 जून से 11 जून तक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इसमें देश के सभी प्रदेशों से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। कार्यक्रम के समापन पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार ने बताया कि इस अभ्यास वर्ग में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को 6 संकल्प दिलाए गए हैं। यहां तय किया गया कि गाय की कुर्बानी नहीं दी जाएगी और योग दिवस पर योग करेंगे।



कार्यक्रम के बाद इंद्रेश कुमार ने कहा कि यहां प्रस्ताव पास किया है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की 2500 इकाइयां इसे मनाएंगी। गौरतलब है कि 21 जून को योग दिवस है। उन्होंने कहा कि योग किसी मजहब, जाति से संबंधित नहीं है। दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि अभी ईद-उज-जुहा आएगा। इसके लिए तय हुआ है कि पर्व पर गाय की सेवा करेंगे, दान करेंगे। तीसरे प्रस्ताव में कहा गया कि घर-घर, गली-गली रक्षा बंधन कार्यक्रम कराएंगे। 



नहीं देंगे गाय की कुर्बानी



29 जून को ईद-उज-जुहा पर गाय की कुर्बानी नहीं देंगे, सेवा-दान करेंगे। नारी के सम्मान में रक्षाबंधन (30 अगस्त) को धूमधाम से मनाएंगे। 100 से अधिक स्थानों पर देश में रक्षाबंधन मानाया जाएगा। इसके साथ ही 20 अगस्त से 30 सितंबर तक जनजागरण जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।



भड़काने वालों से बचें 



कार्यक्रम में इंद्रेश कुमार ने कहा- मुस्लिमों को भड़काने वाली ताकतों से बचने के लिए अभियान चलाएंगे। इस अभियान में 15 लाख से अधिक लोगों से संपर्क किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 3 हजार मीटिंग की जाएंगी। उन्होंने कहा कि गाय को इस्लाम में इज्जत दी गई है। वहीं तुलसी (रिहान) को जन्नती झाड़ बताया गया है। 15 अगस्त से हर शुक्रवार को जहां दोपहर की नमाज होगी, वहां मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मैदान में आकर 1 घंटा तिरंगा लहराएगा। यहां आखिर में राष्ट्रगान किया जाएगा। इंद्रेश कुमार ने कहा- सभी मूल एक ही है। इसलिए कोई भी जाति और मजहब हो, हिंसा नहीं होगी। वी हैव ए कॉमन रूट (समान मूल), वी हैव ए कॉमन डीएनए (हमारा डीएनए समान है) पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि हम सब हिंदुस्तान के हैं, सबका चेहरा ही हमारी पहचान है। हम सभी को भारतीय, हिंदू, हिंदुस्तानी, इंडियन को एक ही समझना चाहिए। 



muslim rashtriya manch गाय की कुर्बानी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच cow slaughter