छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों को राष्ट्रीय प्रमाण पत्र, स्वास्थ सेवा की गुणवत्ता में सुधार, 5 वर्ष में सौ अस्पतालों को मिला NQAS

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों को राष्ट्रीय प्रमाण पत्र, स्वास्थ सेवा की गुणवत्ता में सुधार, 5 वर्ष में सौ अस्पतालों को मिला NQAS







 







Raipur. छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं गुणवत्ता के आधार पर राष्ट्रीय प्रमाण पत्र मिल रहा है। जिसके बाद सरकारी अस्पतालों की सेवाओं में सुधार हो रहा है। वहीं उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले प्रदेश के 100 अस्पतालों को केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक यानी NQAS प्रमाण पत्र दिया है। पिछले पांच वर्षों में ही प्रदेश के इन अस्पतालों का भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता सर्टिफिकेशन किया गया है। इनमें बलरामपुर से लेकर सुकमा तक के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र शामिल हैं। राज्य के कई शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी गुणवत्ता प्रमाण पत्र से नवाजा जा चुका है।





2018 तक एक भी हास्पिटल के पास नहीं था NQAS!





छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल 2018 तक राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र प्राप्त एक भी अस्पताल नहीं था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साल 2018-19 में पहली बार प्रदेश के 6 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र दिया गया था। इसके बाद 2021-22 में 43 और 2022-23 में 36 अस्पतालों का सर्टिफिकेशन किया गया। चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में अब तक नौ अस्पतालों को यह प्रमाण पत्र मिल हो चुका है। मुस्कान (MusQan) कार्यक्रम के अंतर्गत शिशु स्वास्थ्य संबंधी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी राज्य के चार अस्पतालों को गुणवत्ता प्रमाण पत्र जारी किया है।





बता दें कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक और मुस्कान कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेशन के पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के विशेषज्ञों की टीम द्वारा अस्पताल की सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया जाता है। इनमें उपलब्ध सेवाएं, मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिकल सर्विसेस, इन्फेक्शन कंट्रोल, गुणवत्ता प्रबंधन और आउटकम जैसे पैरामीटर शामिल हैं। इन कड़े मानकों पर खरा उतरने वाले अस्पतालों को ही केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं।



National Certificate to Government Hospitals in Chhattisgarh रायपुर न्यूज Raipur News डिप्‍टी सीएम टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों को राष्ट्रीय प्रमाण पत्र Deputy CM TS Singhdev Chhattisgarh Health Department Chhattisgarh News