बिलासपुर ननि ने इतनी गहरी नाली खोदी कि 3 मंजिला मकान ही गिर गई, पीड़ित बोला- पापा की कमी पूरी नहीं हुई अब उनका बनाया घर भी चला गया

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
बिलासपुर ननि ने इतनी गहरी नाली खोदी कि 3 मंजिला मकान ही गिर गई, पीड़ित बोला- पापा की कमी पूरी नहीं हुई अब उनका बनाया घर भी चला गया


Raipur. बिलासपुर में नगर निगम के विकास के काम ने एक परिवार से उनका घर ही छीन लिया है। बताया जा रहा है कि नाली के लिए नगर निगम इतनी गहराई पर चला गया कि उसने एक मकान की नींव ही तोड़ दी, जिससे पूरा मकान ही धाराशायी हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के मंगला चौक पर स्थित श्रीराम मेडिकल दुकान का तीन मंजिला मकान धाराशाया हो गया। शनिवार की सुबह 6:40 बजे यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग से सटाकर नगर निगम नाला निर्माण करा रहा था। बिना मापदंड और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न करना निगर निगम बिलासपुर की लापरवाही बताई जा रही है।




घटना के बाद लोगों में आक्रोश



पूरी घटना के बाद लोगों में नगर निगम की लापरवाही को लेकर जमकर आक्रोश हैं। वहीं इलाके में दहशत का भी माहौल बना हुआ है। खबर लिखे जाने तक घटना से किसी को हताहत की सूचना नहीं मिली है। सुबह साढ़े 6 बजे हुई इस घटना के बाद लोगों का जमावड़ा भी लगता दिखाई दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना मापदंड के काम करने के कारण पूरी घटना हुई है। वहीं सुरक्षा के इंतजाम करने में भी नगर निगम लापरवाही दिखा रहा है।

 



पीड़ित ने रोते रोते बयां किया दर्द



पूरी घटना के बाद पीड़ित विशाल गुप्ता का कहना है कि 2 दिनों से काम चल रहा था, 7 फिट का मकान का नींव था, नाली खोदते खोदते 10 फिट गहरी हो गई। धीरे धीरे मिट्टी खिसकी और मेरी पूरी बिल्डिंग गिर गई। मेरा सबकुछ चला गया, मकान चला गया, रोजी रोटी चली गई, दो दुकान थी वो भी चली गई। क्या कमाउं क्या खाउ? कोरोना काल में पापा चले गए जिसके बाद से उनकी कमी अभी तक पूरी नहीं हुई अब उनका बनाया मकान भी चला गया।

 


बिलासपुर समाचार Bilaspur News बिलासपुर नगर निगम ने इतना गहरा नाला खोदा कि 3 मंजिला मकान ही ढह गया 3 मंजिला मकान ही ढह गया बिलासपुर नगर निगम की लापरवाही dug such a deep drain that the 3 storey house itself collapsed Bilaspur Nagar Nigam 3 storey house itself collapsed Negligence of Bilaspur Municipal Corporation