JAIPUR. राजस्थान में गृह विभाग ने पुलिस सेवा से जुड़े चार पदकों के लिए एक सितंबर को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जिस दौरान राज्य सरकार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक देगी। 20 साल के जवान से लेकर आईपीएस अधिकारी को इस पदक से नवाजा जाएगा। साथ ही 10 साल की बेदाग सेवा पर सीएम सराहनीय पुलिस पदक भी दिया जाएगा। राजस्थान पुलिस विशिष्ट सेवा और पुलिस सेवा पदक भी दिया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाएंगे पदक
बता दें कि हर साल इन पदकों की घोषणा की 15 अगस्त को की जाएगी। जो कि राज्य सरकार करेगी। इसके साथ ही 16 अप्रैल को पुलिस दिवस परेड समारोह में जवान सम्मानित होंगे। हर साल 10 हजार जवानों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री सराहनीय पदक के लिए हर साल 40 जवान नवाजित किए जाएंगे। राजस्थान पुलिस विशिष्ट सेवा पदक 0.025% सेवक और
पुलिस सेवा पदक 0.075% को दिया जाएगा।
पदक केवल बेदाव सेवा वाले जवानों को दिया जाएगा
बेदाग सेवा पर राजस्थान पुलिस विशिष्ट सेवा पदक 25 साल में केवल एक बार ही दिया जाएगा। अगर किसी को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक मिला है तो वह छह साल बाद मुख्यमंत्रा उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए आवेदन कर सकेगा। बता दें कि किसी आपराधिक मामले में पदक के लिए अयोग्य माना जाएगा। पदक मिलने के बाद अगर विभाग की ओर से तीन बार 17-सीसीए से दंडित किया गया तो पदक वापस ले लिया जाएगा।