/sootr/media/post_banners/8ed3f9e836ab369468eb7a21784ed412ad35990fee8d9ff257632ca40bb281b5.jpeg)
Jabalpur. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जनता के बीच सरकार के काम काज का ब्यौरा देने पार्टी के आला नेता शहर दर शहर दौरे कर रहे हैं। इसी तारतम्य में जबलपुर पहुंची बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने लव जिहाद पर अपनी राय दी है। मुंडे से पत्रकारों ने जब लव जिहाद से जुड़े एक मामले पर सवाल किया, जिसमें लड़का हिंदू और लड़की मुसलमान थी, जिन्हें हिंदुवादी संगठनों ने पूरी सुरक्षा प्रदान की थी। सवाल के जवाब में पंकजा मुंडे ने कहा कि प्यार, प्यार होता है, उसे सम्मान की दृष्टि से देखा जाना चाहिए, मगर उसमें यदि कोई कटुता या कारस्तानी है तो फिर बात अलग है। इस मुद्दे पर पार्टी लाइन नहीं है।
- यह भी पढ़ें
मोदी सरकार के कामों का किया बखान
यहां पत्रकार वार्ता में पंकजा मुंडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में भारत के नव निर्माण पर कई आयाम छुए हैं। पीएम ने अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है कि किसकी सदी भारत की सदी है बीते 9 सालों में भारत ने पॉलिसी पैरालिसिस से डिसाइसिव पॉलिसी और अर्थव्यवस्था में टॉप फाइव की यात्रा की है। भाजपा की केंद्र सरकार और मोदी सरकार की योजनाओं पर पंकजा मुंडे ने खुलकर बात करते हुए कहा कि आज जब भारत बोलता है,तो दुनिया सुनती है। प्रधानमंत्री ने जातिवाद,परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण की राजनीति को खत्म कर विकासवाद की राजनीति प्रतिष्ठित की है।
4 दिनों तक रहेंगी जबलपुर में
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नव वर्ष के कार्यकाल के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान में लोकसभा के एक हज़ार से अधिक विशिष्ट परिवारों से संपर्क और सरकार की योजनाओं के लाभ से पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। इसके साथ ही जबलपुर लोकसभा के 2132 बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इसी तारतम्य में भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे का जबलपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र आगमन हुआ है, जहां वे इस अभियान के तहत जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में 4 दिवसीय प्रवास पर आई हुई हैं। अपने प्रवास के पहले दिन पंकजा मुंडे ने जबलपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र में केंद्र सरकार से स्वीकृत विकास कार्यों का भी उल्लेख किया इस मौके पर सांसद राकेश सिंह, बुलंदशहर से सांसद, भोला सिंह जबलपुर महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू सहित भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।