विधानसभा चुनाव में हारने के बाद बीजेपी सांसद बोले- अचानक लड़ा दिया, इसलिए हारा

The Sootr | Dec 29, 2023, 24:00 IST
Share
विधानसभा चुनाव में हारने के बाद बीजेपी सांसद बोले- अचानक लड़ा दिया, इसलिए हारा
विधानसभा चुनाव में हारने के बाद बीजेपी सांसद बोले- अचानक लड़ा दिया, इसलिए हारा

हार का सामना करने वाले बीजेपी उम्मीदवारों से पार्टी पदाधिकारियों ने बात की

भोपाल. हाल में हुए विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले बीजेपी उम्मीदवारों से पार्टी पदाधिकारियों ने बात की। इस दौरान उम्मीदवारों ने हार की वजह तो बताई। इस दौरान डबरा से बीजेपी की उम्मीदवार रहीं इमरती देवी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी दावेदारी ठोंक दी।

बीजेपी को 30 से 83 हजार पर लाई

बैठक के बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी ने मीडिया से कहा कि वह साल 2018 के चुनाव में 62 हजार से जीती थीं। डबरा विधानसभा में बीजेपी को 30 हजार वोट मिलते थे। वह 83 हजार वोट लेकर आईं। इमरती देवी ने बताया कि आज लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक थी। चुनाव में हार का कोई कारण नहीं है। वो हमारी किस्मत है, जिसके भाग्य में होता है, उसे मिलता है। हमारी किस्मत में नहीं था, तो नहीं मिला। इमरती ने कहा कि हम भिंड से ही नही, पूरे प्रदेश में एससी की 4 सीटों में से कही, से भी लड़ने को तैयार हैं।

अचानक चुनाव लड़ने के फरमान की वजह से हारा

बैठक के बाद सतना सांसद गणेश सिंह ने कहा कि अचानक विधानसभा चुनाव लड़ने का आदेश हुआ, इसलिए हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब कोई व्यक्ति ज्यादा मार्जिन से हारता है, तो उसके कारण कुछ और हो सकते हैं। लेकिन यदि कोई कम मार्जिन से हारता है तो निश्चित रूप से कहीं ना कहीं अपनी ही कमी रह जाती है कि हम ठीक से कवर नहीं कर पाए।

कमलनाथ की वजह से छिंदवाड़ा की सभी सीटें हारी

परासिया की विधानसभा प्रत्याशी रहीं ज्योति डेहरिया का कहना है कि चुनाव में जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया, उन मामलों को लेकर आवेदन बनाकर देना है और अकेले में बैठकर बात करनी है। सारी बातों से संगठन को बता दिया है। छिंदवाड़ा की सातों सीटों हारने पर ज्योति ने कहा कि कमलनाथ मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे, इस वजह से सातों सीटें हारी है।

Tags:
  • MP CM Mohan Yadav
  • एमपी सीएम यादव
  • मोहन यादव सीएम
  • bjp mp
  • bjp vd sharma
  • bjp mla
  • bjp cm yadav
  • mla imartidevi
  • विधायक इमरती देवी
  • इमरती देवी बीजेपी
  • वीडी शर्मा एमपी बीजेपी
मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल

By Aman Vaishnav

मुझे नचनिया कहा,अब चुप क्यों? माता सीता के किरदार पर साध्वी हर्षा रिछारिया का संतों से सवाल
शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश

By Harrison Masih

शोएब ढेबर की होगी फिर से गिरफ्तारी, कांग्रेस नेता से 25 करोड़ रंगदारी मामले में कोर्ट का बड़ा आदेश
RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

RPSC आवेदन संशोधन की आखिरी तारीख आज, जानें जरूरी जानकारी और प्रक्रिया
फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?

By CHAKRESH

फिर मध्यप्रदेश आ रहे राहुल गांधी, अमित शाह भी आएंगे, आखिर बड़े नेताओं को क्यों भा रहा मध्यप्रदेश?
पितृपक्ष 2026: गया नहीं जा पाए, तो मध्य प्रदेश के इन घाटों पर करें पिंडदान तर्पण, पूर्वजों को मिलेगी शांति

By Kaushiki

पितृपक्ष 2026: गया नहीं जा पाए, तो मध्य प्रदेश के इन घाटों पर करें पिंडदान तर्पण, पूर्वजों को मिलेगी शांति
35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी

By Ramanand Tiwari

35 हजार की भीड़, 12 करोड़ रुपए की लैब; गृह मंत्री अमित शाह के सामने सिस्टम की कसौटी
अनुपूरक बजट: मध्य प्रदेश सरकार की खर्चों पर सख्ती, मंत्रियों और अफसरों के नए वाहनों की खरीद पर लगी रोक

By Amresh Kushwaha

अनुपूरक बजट: मध्य प्रदेश सरकार की खर्चों पर सख्ती, मंत्रियों और अफसरों के नए वाहनों की खरीद पर लगी रोक