लोगों को मिलेगी ठंड से राहत, जानें छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
लोगों को मिलेगी ठंड से राहत, जानें छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम

BHOPAL. मप्र में कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है। जिसकी वजह से प्रदेश भर में लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी है। लगातार पहाड़ी इलाकों और उत्तरी राज्यों से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंपकंपाने वाली ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार एमपी के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया है। इस बीच आज एमपी के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने कई जिलों में बादल छाने का अनुमान जताया है।

लोगों को मिलेगी ठंड से राहत

मप्र के लोगों को आज ठंड से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखेगा। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ी है। गुरुवार को ग्वालियर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इसके अलावा पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस, नौगांव (छतरपुर) में 7, राजगढ़ में 7.2, दतिया में 7.3 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। गुरुवार को सबसे ठंडा दिन टीकमगढ़ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के साथ दर्ज हुआ।

कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि 25 दिसंबर से प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके ठंड पड़ने की संभावना है। 24-25 दिसंबर का वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण सर्दी से हल्की राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है।

छत्तीसगढ़ मौमस समाचार

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज कई जिलों मे घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण आने वाले दिनों में शीतलहर की भी संभावना है। बता दें कि स्थिति ऐसी है कि राज्य के कई जिलों में लोगों को ठंडी से राहत के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

increased cold in Madhya Pradesh एमपी में मौसम का हाल छत्तीसगढ़ में ठिठुरन Madhya Pradesh weather chill in Chhattisgarh लगातार गिर रहा तापमान Weather condition in MP Temperature continuously falling मध्यप्रदेश का मौसम मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड