रायपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी आई तो पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से किया इनकार, यात्रियों की नाराजगी के बाद दूसरे विमान से भेजा इंदौर

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update

रायपुर एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी आई तो पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से किया इनकार, यात्रियों की नाराजगी के बाद दूसरे विमान से भेजा इंदौर

RAIPUR. रायपुर एयरपोर्ट पर एक अजीब तरह का मामला सामने आया है। दरअसल स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रविवार (23 जुलाई) को सुबह 11.30 बजे इंदौर जाने वाली फ्लाइट में अचालक तकनीकी खराबी आ गई। इससे पायलट ने उड़ान भरने से इंकार कर दिया। पायलट को तकनीकी खराबी तब पता चली जब सभी यात्री विमान में सवार हो चुके थे। करीब एक घंटे तक यात्री विमान में बैठे रहे, उसके बाद में उन्हें उतार कर वापस लाउंज में लाया गया। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया। इसके बाद दोपहर 2 बजे दूसरी फ्लाइट से उन्हें इंदौर रवाना किया गया। 



पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से किया इनकार



जानकारी के अनुसार माना एयरपोर्ट पर इंदौर-रायपुर-इंदौर उड़ान भरने वाला विमान(6ई6219)अपने तय समय में सुबह 10.30 बजे रायपुर पहुंच गया था। रायपुर से करीब 160 यात्री विमान में सवार हो गए। सभी यात्रियों के सवार होने के बाद भी विमान रनवे मे करीब एक घंटे तक खड़ा रहा। यात्री भी परेशान होते रहे। हंगामा के बाद यात्रियों को बताया गया कि वमाने कुछ तकनीकी खराबी आई है। इस दौरान इंजीनियरों को बुलाया गया, लेकिन खराबी ठीक नहीं हो पाई। इस वजह से पायलट ने विमान उड़ाने से इंकार कर दिया। विमान में एक घंटे से बैठे सभी यात्रियों को उतार दिया गया। अचानक फ्लाइट से उतारने की वजह से कई यात्री नाराज हुए। इस दौरान उनकी एयरलाइंस कर्मचारियों के साथ बहस भी हुई। सभी यात्रियों को एयरपोर्ट लाउंज में लाया गया। दोपहर को करीब 2 बजे तक उन्हें वहीं रखा गया। लेकिन इस दौरान उन्हें नाश्ता और भोजन नहीं दिया गया। इससे यात्री और नाराज हो गए। एयरलाइंस कर्मचारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें दूसरे विमान से इंदौर भेजा जाएगा। दोपहर में करीब 2 बजे सभी यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से इंदौर रवाना किया गया। दोपहर 12 बजे से पहले इंदौर पहुंचने वाले यात्री दोपहर 3 बजे के बाद पहुंचे, तब राहत की सांस ली।


pilot refused to fly plane technical fault in flight Swami Vivekananda Airport case Raipur Airport News पायलट ने विमान उड़ाने से किया मना फ्लाइट में तकनीकी खराबी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट मामला रायपुर एयरपोर्ट न्यूज