बीकानेर चार बजे आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, नौरंगदेसर तक रास्ता रहेगा बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
बीकानेर चार बजे आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, नौरंगदेसर तक रास्ता रहेगा बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

BIKANER. पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार (8 जुलाई) शाम चार बजे बीकानेर पहुंचेंगे। मोदी यहां नौरंगदेसर में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। प्रधानमंत्री के साथ ही केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी भी नौरंगदेसर में मंच पर रहेंगे।



बीकानेर से हेलिकॉप्टर से नौरंगदेसर पहुंचेंगे



केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि मोदी चार बजे बीकानेर आएंगे। पीएम मोदी नाल एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता उनका स्वागत करेंगे। इसमें पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ शामिल होंगे। बाद में ये नेता मोदी के साथ ही विशेष हेलिकॉप्टर से नौरंगदेसर पहुंचेंगे। जहां मोदी ग्रीन एक्सप्रेस कॉरिडोर के पास ही बने हेलीपेड पर उतरेंगे। यहां से सभा स्थल की ओर जाएंगे। एक्सप्रेस वे के पास ही सभा स्थल तैयार किया गया है। मोदी करीब एक से डेढ़ घंटे बीकानेर रहेंगे। इसके बाद वो वापस नाल हवाई अड्‌डे हेलिकॉप्टर से आएंगे। यहां से वापस नई दिल्ली के लिए विशेष विमान से उड़ान भरेंगे।



गडकरी भी रहेंगे मौजूद



नेशनल हाइवे ऑथोरिटी के इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी उपस्थित रहेंगे। गडकरी ही पिछले दिनों मोदी की सभा के संबंध में निरीक्षण करने आए थे। प्रधानमंत्री के साथ गडकरी भी मंच पर रहेंगे।



पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का कार्यक्रम तय नहीं



पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी या नहीं? इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मोदी की सभा में वसुंधरा राजे की उपस्थिति और अनुपस्थिति को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्सुकता बनी हुई है। बीकानेर के सांसद अर्जुनराम के अलावा श्रीगंगानगर के सांसद निहालचंद और चूरू के सांसद राहुल कस्वां भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।


पीएम नरेंद्र मोदी आज बीकानेर आएंगे PM will return to Delhi in the evening PM Modi will reach Bikaner at 4 pm PM Narendra Modi will come to Bikaner today राजस्थान न्यूज Rajasthan News शााम को दिल्ली लौटेंगे पीएम पीएम मोदी 4 बजे बीकानेर पहुंचेंगे
Advertisment