मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स और चुनाव समिति घोषित, कमलनाथ-नकुलनाथ, दिग्विजय-जयवर्धन सिंह भी शामिल

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
मध्यप्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स और चुनाव समिति घोषित, कमलनाथ-नकुलनाथ, दिग्विजय-जयवर्धन सिंह भी शामिल

BHOPAL. कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की इलेक्शन कमेटी का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी भी बनाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कमेटी के चेयरमैन होंगे। इलेक्शन कमेटी में कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, अजय सिंह, विवेक तन्खा, रामनिवास रावत, सज्जन सिंह वर्मा, कमलेश्वर पटेल राजेंद्र कुमार सिंह, फूल सिंह बरैया, हेमंत कटारे, गोविंद सिंह, एनपी प्रजापति और आरिफ मसूद समेत 34 नेताओं को जगह मिली है।

WhatsApp Image 2024-01-06 at 10.43.28 PM (3).jpegमध्यप्रदेश इलेक्शन कमेटी

WhatsApp Image 2024-01-06 at 10.43.28 PM (2).jpegमध्यप्रदेश पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी

कांग्रेस ने बनाई थी प्रचार समिति

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रचार समिति का गठन किया है। समिति के संयोजक पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन को बनाया गया है। महासचिव जयराम रमेश और केसी वेणुगोपाल इसके सदस्य होंगे।

सेंट्रल वॉर रूम बनाया

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सेंट्रल वॉर रूम भी बनाया है। संचार वॉर रूम का नेतृत्व वैभव वालिया के जिम्मे होगा। इसके अलावा संगठनात्मक वॉर रूम की अध्यक्षता शशिकांत सेंथिल एस करेंगे। वरुण संतोष, गोकुल बुटेल, नवीन शर्मा और कैप्टन अरविंद कुमार संगठनात्मक वॉर रूम में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगी।

Madhya Pradesh Congress Election Committee Lok Sabha elections Madhya Pradesh Congress Political Affairs Committee कमलनाथ Kamal Nath दिग्विजय मध्यप्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति लोकसभा चुनाव Madhya Pradesh Congress मध्यप्रदेश कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी मध्यप्रदेश कांग्रेस Digvijay