पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- देश में सभी नागरिकों के लिए एक ही कानून होना चाहिए, इससे देश में समृद्धि आएगी

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- देश में सभी नागरिकों के लिए एक ही कानून होना चाहिए, इससे देश में समृद्धि आएगी

BHOPAL. देश भर में इन दिनों समान नागरिक सहिंता की चर्चा जोरों पर है। इस बीच मप्र के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि देश में यूनिफॉम सिविल कोड लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने अपनी शैली में कहा कि देश में एक ही कानून लागू होगा और सभी नागरिक एक ही जाजम पर बैठेंगे तो सुख और समृद्धि आएगी। शासन और प्रशासन को इस दिशा में जल्द ध्यान देना चाहिए।

पंडित मिश्रा का बयान प्रधानमंत्री मोदी की भोपाल यात्रा के बाद आया है। मोदी ने भोपाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड होना चाहिए। एक देश में दो कानून होना ठीक नहीं है।



सनातन को लेकर बोले



पंडित मिश्रा ने कहा कि हम सभी सनातन धर्म को मानने वाले हैं। जो भी व्यक्ति जिस भी धर्म का अनुयायी है वो अपने धर्म को दूसरे धर्म से श्रेष्ठ बताता है और फिर विवाद होता है। लोग अपनी बात को मनवाने का दबाव डालते हैं जो विवाद को बहुत ज्यादा बढ़ा देता है।



क्या है यूनिफॉर्म सिविल कोड



यूनिफॉर्म सिविल कोड में सभी धर्मों के लिए एक कानून की व्यवस्था होगी। फिलहाल भारत में हर धर्म में शादी,  तलाक और संपत्तियों के उत्तराधिकार लिए अपने-अपने कानून हैं। यूनिफॉर्म सिविल कोड के लागू होने पर एक ही नियम से देश के सभी नागरियों अधिकार तय होंगे।



क्यों है यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर विवाद



देश में हर धर्म की मान्यता के अनुसार उसके कानून बनाए गए हैं। इनसे शादी,  तलाक और संपत्तियों के बंटवारे आदि तय होते हैं। कई कानून होने से बार-बार गफलत की स्थिति भी बनती है। हालांकि भाजपा का कहना है कि यूनिफॉर्म सिविल कोड आने से यह ठीक होगा, लेकिन कांग्रेस और दूसरी राजनीतिक पार्टियां कह रही हैं कि दूसरे धर्मों की विशिष्ट पहचान खतरे में पड़ जाएगी। 


Pradeep Mishra Uniform Civil Code यूनिफॉर्म सिविल कोड प्रदीप मिश्रा