छत्तीसगढ़ में दो दिन के दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, रायपुर-बिलासपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी, 31 अगस्त को पहुंचेंगी

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में दो दिन के दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, रायपुर-बिलासपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी, 31 अगस्त को पहुंचेंगी










Raipur. राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है।  द्रौपदी मुर्मू 31 अगस्‍त को छत्‍तीसगढ़ के दौरे पा आ रही हैं। दो दिनों के दौरे के दौरान वे रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष विमान से 31 अगस्‍त को सुबह करीब 10 बजे रायपुर पहुंच जाएंगी। रायपुर पहुंचने के बाद द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट से राष्‍ट्रपति सीधे राजभवन आएंगी। राष्ट्र्रपति द्रौपदी मुर्मू का ये पहला छत्तीसगढ़ दौरा होने वाला है। 




रायपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ट्रस्‍ट के आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। राष्ट्रपति गुरुघासी दास संग्रहालय का दौरा करेंगी। दौरे के दूसरे दिन 1 सितंबर को द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर जाएंगी। रतनपुर के महामाया मंदिर में दर्शन करेंगी, जहां राष्ट्रपति बिलासपुर की गुरु घासी दास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह समारोह सुबह 11 बजे से शुरू होगा। वहां से रायपुर लौटने के बाद वे अपने विशेष विमान से दिल्‍ली लौट जाएंगी।.


Raipur News राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन राजभवन रायपुर अध्यक्ष द्रौपदी मुर्मू Governer Vishwabhusan Harichandan Rajbhavan Raipur President Draupadi Murmu रायपुर समाचार Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ समाचार