पुरानी पेंशन बहाली, नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारी एकजुट, सरकार को ये दी चेतावनी

author-image
Rahul Sharma
एडिट
New Update
पुरानी पेंशन बहाली, नियमितीकरण की मांग को लेकर कर्मचारी एकजुट, सरकार को ये दी चेतावनी

BHOPAL. मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के बेनर तले राजधानी भोपाल में 9 जुलाई, रविवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने एक साथ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच कर्मचारी अंबेडकर मैदान, तुलसी नगर में जुटे और जमकर नारेबाजी की। 



स्थायी—अस्थायी कर्मचारी में भेदभाव न करे सरकार



मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने कहा कि सरकार स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों में भेदभाव न करे। कर्मचारी—कर्मचारी होता है। उसका भी परिवार है। अस्थायी कर्मचारियों को भी स्थायी कर्मचारियों की तरह पीएफ, बीमा, मेडिकल और अवकाश सुविधा का लाभ मिलना चाहिए।




publive-image

भोपाल : प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते कर्मचारी।




कर्मचारियों की यह है प्रमुख मांगें




  •  पुरानी पेंशन बहाल की जाए।


  • केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिले।

  • स्थायी कर्मचारियों को सांतवे वेतनमान का लाभ दिया जाए। 

  • अस्थायी कर्मचारियों को भी अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिले। 

  • कम्प्यूटर आपरेटर और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। 

  • वन सुरक्षा कर्मी और अंशकालीन कर्मचारियों को कलेक्टर दर का वेतन दिया जाए।



  • कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी



    मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांताध्यक्ष अशोक पाण्डेय ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानी तो लाखों कर्मचारी चुनाव में उन्हें सबक सिखाएंगे। अशोक पाण्डेय ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, यदि सरकार उनकी नहीं सुनती है तो वह सत्याग्रह, भूख हड़ताल और आमरण अनशन भी करने से पीछे नहीं हटेंगे।  



    वीडियो देखें- 




    पुरानी पेंशन और नियमितीकरण की मांग भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन employees upset demand for old pension and regularization Protest of employees in Bhopal कर्मचारी परेशान