पर्ल कंपनी की प्रॉपर्टी को कब्जे में लेगी पंजाब सरकार, सीएम भगवंत मान बोले- संपत्ति नीलाम करके लोगों के पैसे लौटाए जाएंगे

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
पर्ल कंपनी की प्रॉपर्टी को कब्जे में लेगी पंजाब सरकार, सीएम भगवंत मान बोले- संपत्ति नीलाम करके लोगों के पैसे लौटाए जाएंगे

CHANDIGARH. पंजाब सरकार ने चिट फंड कंपनी पर्ल को कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। कंपनी की संपत्ति नीलाम करके लोगों को उनकी मेहनत का पैसा लौटाया जाएगा। कंपनी ने लोगों से 60 हजार करोड़ रुपए ठगे थे। सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके जानकारी दी है।







— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 29, 2023





पीड़ितों को लौटाया जाएगा पैसा





सीएम भगवंत मान ने ट्वीट में लिखा कि पर्ल कंपनी की सभी प्रॉपर्टी को नीलाम कर ठगे गए पीड़ितों की मेहनत की कमाई उन्हें वापस लौटाने का सिलसिला शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंजाब सरकार फैसला ले चुकी है।





सीएम भगवंत मान ने मई में की थी घोषणा





सीएम भगवंत मान ने मई में लोगों के करोड़ों रुपए हड़पने वाली पर्ल कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। उन्होंने पंजाब सरकार द्वारा राज्य में मौजूद पर्ल कंपनी सभी प्रॉपर्टी को कानूनी अड़चन दूर करके कब्जे में लेने की बात कही थी।





पंजाब सरकार ने कराई उच्च स्तरीय जांच





पंजाब सरकार ने इस मामले की हाई लेवल इन्क्वायरी कराई है। जांच की जानकारी भी सीएम भगवंत मान ने खुद दी थी। उन्होंने अरबों की चल-अचल संपत्ति बनाने वाली चिट फंड कंपनी पर्ल की उच्च स्तरीय जांच के आदेश जारी करने की बात कही थी। पंजाब में करीब 10 लाख लोग पर्ल ग्रुप की ठगी का शिकार हुए हैं।





पर्ल कंपनी की प्रॉपर्टी नीलाम कराएगी सरकार





पर्ल ग्रुप की प्रॉपर्टी बेचकर निवेशकों को उनका पैसा लौटाया जाएगा। लोढ़ा कमेटी के पास करीब डेढ़ लाख निवेशक पहुंचे थे और इसके बाद कमेटी द्वारा पंजाब सरकार को पर्ल ग्रुप की प्रॉपर्टी नीलाम करने को कहा गया था।





पर्ल ने 5.50 करोड़ निवेशकों को लगाया चूना





पर्ल ग्रुप पर 5.50 करोड़ लोगों को 60 हजार करोड़ का चूना लगाने का आरोप है। पर्ल ने देश में लोगों से प्रॉपर्टी में निवेश कराए। इससे करीब 60 हजार करोड़ की कमाई की, लेकिन निवेशकों को फर्जी अलॉटमेंट लेटर थमाकर कंपनी ने पैसा हड़प लिया।





ये खबर भी पढ़िए..





शरद पवार ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, बोले- देश में धर्म को लेकर बढ़ रहे झगड़ों के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार





​​​भगवंत मान ने लोकसभा में उठाया था मुद्दा





भगवंत मान जब लोकसभा सांसद थे तब उन्होंने सदन में पर्ल ग्रुप की धोखाधड़ी का मुद्दा उठाया था। मान के पंजाब के सीएम बनने के बाद लोगों को उनका पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पंजाब सरकार के आदेश पर पुलिस ने पर्ल ग्रुप के मालिक निर्मल सिंह भंगू को जनवरी में गिरफ्तार कर लिया था।



लोगों के पैसे लौटाएगी पंजाब सरकार पर्ल कंपनी की संपत्ति नीलाम होंगी पर्ल कंपनी को कब्जे में लेगी पंजाब सरकार चिट फंड कंपनी पर एक्शन पंजाब में पर्ल कंपनी Punjab government will return people money property of Pearl company will be auctioned Punjab government will take possession of Pearl company action on chit fund company Pearl company in Punjab