राहुल-प्रियंका है साइबेरियन पक्षी, देश-विदेश घूमते हैं और चुनाव के समय शंखनाद करने आ जाते हैं: बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
राहुल-प्रियंका है साइबेरियन पक्षी, देश-विदेश घूमते हैं और चुनाव के समय शंखनाद करने आ जाते हैं: बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव

BHOPAL. मध्यप्रदेश के बीजेपी प्रभारी मुरलीधर राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। मुरलीधर राव ने दोनों कांग्रेस नेताओं को साइबेरियन पक्षी कहा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता देश-विदेश में घूमने फिरने के बाद राहुल और प्रियंका चुनाव आते ही शंखनाद करने आ आते हैं। पूरी कांग्रेस केवल 7 लोगों में सिमटकर रह गई है। राष्ट्रीय स्तर पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक पार्टी सीमित है तो वहीं एमपी में कमलनाथ, नकुलनाथ और दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह तक पार्टी सिमट गई है। मुरलीधर राव ने ये बात टीकमगढ़ में केंद्र सरकार के '9 साल बेमिसाल' अभियान के तहत आयोजित किए गए कार्यक्रम में कही। BJP राष्ट्रीय प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिया सेठी भी उनके साथ मौजूद थीं। उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।



लोकसभा चुनाव सबसे कम सीटें में कांग्रेस की रहेंगी



मुरलीधर राव ने इस दौरान एक बड़ा दावा किया। राव ने कहा कि  आप मुझसे लिखकर ले लो, इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सबसे कम सीटें रहेंगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश के जिलों में कितनी बार गए, इसका आप लेखाजोखा निकाल लो। कमलनाथ कितनी बार प्रदेश के जिलों में गए हैं, इसका भी ब्योरा निकाललो  आपके सामने साफ तस्वीर निकल आएगी।



टिकट वितरण को लेकर क्या बोले राव?



मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर मुरलीधर राव का कहना है कि पार्टी को वर्तमान विधायकों से कोई गुरेज नहीं है। बीजेपी में हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना को ध्यान में रखकर टिकट बांटे जाते हैं। इस बार भी कार्यकर्ताओं की पसंद पर ही टिकट वितरण होगा।


कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी एमपी बीजेपी प्रभारी मुरलीधर राव मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Siberian bird Congress leader Priyanka Gandhi MP BJP in-charge Muralidhar Rao कांग्रेस नेता राहुल गांधी Congress leader Rahul Gandhi साइबेरियन पक्षी