रायपुर में आम आदमी पार्टी ने किया उत्तर विधानसभा का घेराव, विधायक पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, बोले– अब नहीं चलेगा नमस्ते वमस्ते

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में आम आदमी पार्टी ने किया उत्तर विधानसभा का घेराव, विधायक पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, बोले– अब नहीं चलेगा नमस्ते वमस्ते




नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में इन दिनों आम आदमी पार्टी बारी–बारी विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेसी विधायकों का विरोध कर रही है। इसी कड़ी में आज आप कार्यकर्ताओं ने उत्तर विधानसभा का घेराव किया है।आप नेताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ कर सड़क पर भजन–कीर्तन किया है। आप नेता विजय झा ने कहा कि भ्रष्ट सरकार के विधायक का अब नमस्ते वमस्ते नहीं चलेगा। । 



सड़क पर विधायक के लिए किया सद्बुद्धि यज्ञ 



विधानसा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी जनता का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नए–नए तरीके अपना रही है। विधानसभा चुनाव में अब केवल चार महीने का समय ही बचा हुआ है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इन दिनों विधानसभा क्षेत्रों में जाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन कर रहें हैं। आप कार्यकर्ता सड़क, चौराहे पर बैठकर सद्बुद्धि यज्ञ करते हैं।  बुधवार को आप कार्यकर्ताओं ने उत्तर विधानसभा का घेराव किया है। उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा के लिए आप नेताओं ने सद्बुद्धि यज्ञ किया है। आप का कहना है कि विधायक ने जनता से जो वादे किए थे वो उन्होंने पूरे नहीं किए हैं। 



नहीं चलेगा नमस्ते वमस्ते



आम आदमी पार्टी के नेता विजय झा ने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर हम विधानसभा वार सद्बुद्धि यज्ञ कर रहें हैं। प्रदेश की भ्रष्ट सरकार के विधायक कुलदीप जुनेजा के लिए आज हमने सद्बुद्धि यज्ञ किया है। जहां से विधायक निकलते हुए जनता को नमस्ते– नमस्ते करते हैं। वहीं हमने यज्ञ किया है। अब नमस्ते वमस्ते कुछ नहीं चलेगा। विधायक ने अपने क्षेत्र के लोगों से जो वादे किए थे वो वादे पूरे नहीं हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है।


रायपुर न्यूज Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज कुलदीप जुनेजा आम आदमी पार्टी ने विधायक  के लिए यज्ञ किया Chhattisgarh News आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ Kuldeep Juneja Aam aadmi Party Do Yagya for MLA Aam aadmi Party Chhattisgarh