रायपुर में आप ने किया कृषि मंत्री आवास का घेराव, मार्केट में बिक रही नकली खाद–बीज के खिलाफ किया प्रदर्शन

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में आप ने किया कृषि मंत्री आवास का घेराव, मार्केट में बिक रही नकली खाद–बीज के खिलाफ किया प्रदर्शन

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज आम आदमी पार्टी ने कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के आवास का घेराव किया है। आप के कार्यकर्ता मार्केट में मिल रही नकली खाद और बीज की बिक्री को लेकर प्रदर्शन किया। आप नेता विजय झा ने कहा कि किसानों के साथ भूपेश बघेल सरकार वादाखिलाफी कर रही है। किसानों को अतिरिक्त बोनस भी नही दिया गया। 



आप ने किया कृषि मंत्री आवास का  घेराव 



गुरुवार 20 जुलाई को आम आदमी पार्टी ने कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के आवास का घेराव किया है। आप की मांग है कि किसानों को जो 2 हजार रूपए का अतिरिक्त बोनस मिलना था। वो अभी तक नही मिल पाया है। साथ ही मार्केट में गलत बीज और खाद बेंची जा रही है। इन आरोपों के साथ बूढ़ी माता मंदिर से आप कार्यकर्ता कृषि मंत्री के आवास की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए चारो ओर बैरिकेडिंग लगाई रखी थी। पुलिस बल के साथ आप कार्यकर्ताओं की धक्का–मुक्की भी हुई। आप कार्यकर्ताओं ने वहीं बैठ कर कांग्रेस सरकार और कृषि मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। 




वादाखिलाफी कर रही सरकार 



आम आदमी पार्टी के जिला सचिव विजय झा ने कहा कि हमारी तीन सूत्रीय मांग है। छत्तीसगढ़ में वर्षा ऋतु शुरू हो गई है और किसानों को उचित और मानक खाद न देकर के। अमानक नकली खाद दिया जा रहा है। उस पर तत्काल रोक लगाया जाए। दूसरी मांग कि किसानों के बीच दलाली करके लोग महंगे दाम में खाद बेंच रहें है। इस पर रोक लगाई जाए। बीजेपी ने अपने समय बड़ा किया था कि किसानों को 2 हजार रुपए बोनस देंगे। उन्होंने ये वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने इस मांग को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया। लेकिन किसानों को अभी तक नही मिला। भूपेश बघेल सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। किसानों को तत्काल 2 हजार रूपए का अतिरिक्त बोनस दिया जाना चाहिए।


रायपुर न्यूज आम आदमी पार्टी Aam Aadmi Party Raipur News आप ने कृषि मंत्री  के आवास का किया घेराव AAP laid siege to Agriculture Ministers residence Arvind Kejariwal अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News