रायपुर में कृषि पदों पर भर्ती को लेकर ABVP का प्रदर्शन, छात्रों ने निकाली क्रांति रोजगार यात्रा 

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में कृषि पदों पर भर्ती को लेकर ABVP का प्रदर्शन, छात्रों ने निकाली क्रांति रोजगार यात्रा 

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को धरना प्रदर्शन किया है। छात्रों ने कृषि पदों पर भर्ती को लेकर क्रांति रोजगार यात्रा निकाली है। प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव ने कहा कि किसानों के मुद्दों को लेकर ही कांग्रेस सत्ता में आई थी। आज उन्ही की अनदेखी हो रही है। जल्दी भर्ती नहीं की गई तो वोट नहीं देंगे। 



कृषि भर्ती को लेकर ABVP का प्रदर्शन 



राजधानी रायपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कृषि पदों पर भर्ती नहीं होने को लेकर प्रदर्शन किया है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा से लेकर घड़ी चौक तक क्रांति रोजगार यात्रा निकाली। लंबित भर्ती प्रक्रिया को लेकर एबीवीपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। कृषि विभाग के अंतर्गत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,  ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी एवं कृषि की लंबित भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों ने सरकार का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। छात्रों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कृषि पदों पर भर्ती जल्दी से जल्दी शुरू करने की मांग की है। 



कृषि छात्रों की हो रही अनदेखी 



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री मनोज वैष्णव ने कहा कि प्रदेश सरकार कृषि छात्रों की अनदेखी कर रही है। कृषि पदों पर भर्ती ना निकलना छात्रों के साथ अन्याय है। जिस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सत्ता में काबिज हुई थी। उस मुद्दे को वो भूल गई है। अगर जल्दी से जल्दी लंबित भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं होती तो इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में छात्र वोट नहीं देंगे।


रायपुर न्यूज एबीवीपी रायपुर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कृषि पदों पर भर्ती नहीं करने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन Raipur News ABVP Raipur Akhil Bhartiya Vidyarthi Parishad छत्तीसगढ़ न्यूज ABVP has demonstrated for not recruiting agricultural posts Chhattisgarh News