छग में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलीं– महिलाएं सुरक्षित नहीं, केंद्र की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचने से रोक रही कांग्रेस

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छग में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बोलीं– महिलाएं सुरक्षित नहीं, केंद्र की योजनाओं को महिलाओं तक पहुंचने से रोक रही कांग्रेस








नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अब केवल 3 महीने का समय बचा हुआ है। प्रदेश में लगातार बड़े नेताओं का प्रवास हो रहा है। बुधवार को बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहीं। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो महिलाओं के लिए राशि भेजती है वो कांग्रेस के भ्रष्टाचार के कारण उन तक नहीं पहुंच रही है। प्रदेश की महिलाएं भूपेश सरकार से त्रस्त हो गई हैं। 



बीजेपी का फोकस छत्तीसगढ़



छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व छत्तीसगढ़ पर फोकस किए हुए है। लगातार बीजेपी के बड़े नेता छत्तीसगढ़ के प्रवास पर आ रहें हैं। बीजेपी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन छत्तीसगढ़ प्रवास पर आई हुई थीं। बीजेपी प्रदेश में महिला वोटरों पर भी फोकस कर रही है। श्रीनिवासन ने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क एवं युवतीसंवाद सम्मेलनों के जरिए छत्तीसगढ़ की हर विधानसभा में महिलाओं से बीजेपी महिला मोर्चा संपर्क साधेगा। महिला मोर्चा केंद्र से चल रही 15 प्रमुख महिलाकेंद्रित योजनाओं को भी छत्तीसगढ़ की जनता तक पहुंचाएंगे। 



महिलाएं नहीं है सुरक्षित



राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन ने आगे कहा कि एक ओर छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा दाँव पर लगी हुई है, वहीं दूसरी ओर पोषण अभियान योजना के तहत छत्तीसगढ़ में बच्चों को सही ढंग से पोषणयुक्त भोजन नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए जो राशि भेज रही है, कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण वह इस प्रदेश की महिलाओं तक नहीं पहुँच रही है।  छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने ऱेडी टू ईट योजना का काम महिला स्व-सहायता समूहों से छीनकर बीज निगम को सौंपा और प्रदेश की हजारों-हजार महिलाओं को बेरोजगार किया है। साथ ही शराबबंदी का झूठा वादा करके सरकार ने महिलाओं को ठगने का काम किया है।


वामथी श्रीनिवासन BJP Mahila Morcha रायपुर न्यूज बीजेपी छत्तीसगढ़ BJP Chhattisgarh Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News Vamthi Shrinivasan बीजेपी महिला मोर्चा