/sootr/media/post_banners/3c5a8da1be9d81fad221d9368a1ca363d5ae6297bbe745cb3d7cdd990b998fb3.jpeg)
नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की तबादला सूची रद्द की जाएगी। साथ ही पैसे लेकर ट्रांसफर करने वाले अधिकारियों पर f.i.r. भी की जाएगी। उनका प्रमोशन तो बरकरार रहेगा। लेकिन तबादला रद्द हो जाएगा। शिक्षकों को उनकी मनचाही जगह छोड़कर दूसरी जगह ट्रांसफर दिया जाएगा। इसके लिए नई सिरे से सूची जारी की जाएगी। कुछ दिनों पहले 1366 शिक्षकों का प्रमोशन कर तबादला करने वाले 10 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया था।
क्या मामला है
छत्तीसगढ़ में 1366 शिक्षकों का प्रमोशन कर उनकी मनचाही जगह पर ट्रांसफर दे दिया था। इसके लिए अधिकारियों ने करोड़ों रुपए की घूस ली थी। अब विभाग दोषी अधिकारियों पर पर एफ आई आर कराने के साथ-साथ शिक्षकों की तबादला सूची को निरस्त करने की तैयारी में है। यह इसलिए किया जाएगा क्योंकि शिक्षकों द्वारा पैसे देकर मनचाही जगह पर अपना ट्रांसफर करवाया था। हालांकि इससे शिक्षकों की प्रमोशन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनका प्रमोशन उसी प्रकार बरकरार रहेगा। लेकिन जिस जगह पदोन्नति कर ट्रांसफर किया गया है उस जगह पर नियुक्ति नहीं मिलेगी। विभागीय मंत्री द्वारा अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाने के बाद लोक शिक्षण संचनालय द्वारा जल्द इस संबंध में आदेश जारी कर सकता है।
मनचाही जगहों पर की गई नियुक्ति
शैक्षणिक सत्र 2022– 23 मई में प्रदेश के 22 हजार शिक्षकों को पदोन्नति दी गई और उनकी नवीन पदस्थापना भी की गई। इसके माध्यम से स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाना था। जहां शिक्षकों की कमी है वहां उनकी नियुक्ति की जानी है। ओवरफ्लो वाले स्कूलों में शिक्षकों को दूसरी जगह भेजना था लेकिन पैसे लेकर तबादले किए जाने के कारण शहरी क्षेत्रों के स्कूलों में ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहे है। शिक्षकों की काउंसलिंग संभाग बार हुई थी। जहां से उन्हें मनचाही जगहों पर पैसे लेकर ट्रांसफर दिया गया है।
10 अफसरों को किया गया निलंबित
प्रदेश भर के 1366 शिक्षकों की पदोन्नति और तबादले को जांच में गलत पाया गया है। जांच के आधार पर 10 अफसरों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सस्पेंड कर दिया गया था। इनमें लोक शिक्षण संचनालय के संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित कई अन्य बड़े अफसरों के नाम है। इनमें रायपुर संभाग के संयुक्त संचालक के कुमार बिलासपुर के संयुक्त संचालक एसके प्रसाद सरगुजा जेड हेमंत उपाध्याय और दुर्गा के सभी संचालक जीएस मरकाम शामिल है। निलंबन अवधि तक सभी अधिकारियों और प्राचार्य को लोक शिक्षण संचनालय रायपुर में अटैच किया गया है। गरियाबंद में भी जिला शिक्षा अधिकारी डीएस चौहान को निलंबित किया गया है।