रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन बोले–दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक भ्रष्टाचार में डूबी है कांग्रेस,घोटालेबाजों पर क्या कार्रवाई होगी

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन बोले–दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक भ्रष्टाचार में डूबी है कांग्रेस,घोटालेबाजों पर क्या कार्रवाई होगी


Raipur. छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस पार्टी कालिक से पुती हुई है। क्या घोटालेबाजों पर कार्रवाई करेगी कांग्रेस। 



क्या कहा है पूर्व मंत्री ने 



छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल  कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है। कोयले की कालिख में छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी पुती हुई है। कोयले की कालिख में कांग्रेस का चेहरा हमेशा काला हुआ है। एक लाख 76 हजार करोड़ के कोयला घोटाले को भारतीय जनता पार्टी ने सामने लाया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सारे कोल ब्लॉक कैंसिल करके नीलामी के आधार पर कोल ब्लॉक आवंटन की व्यवस्था की। छत्तीसगढ़ में कोयले की कालिख में पूरी सरकार का चेहरा रंगा हुआ है। कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक हैं। 




घोटालेबाज लोगों के खिलाफ क्या कांग्रेस कार्रवाई करेगी?



पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं से लेकर, कांग्रेस के शीर्षस्थ नेताओं से लेकर राज्यों के नेता भी कोल घोटाले में बड़े माध्यम रहे हैं। कोल घोटाले में जिनको प्रमुख रूप से दोषी पाया गया है वह कांग्रेस के पूर्व सांसद हैं, उनके बेटे हैं, उद्योगपति हैं, उस समय के सचिव हैं। इस बारे में सोनिया जी को, राहुल जी को स्पष्ट करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के घोटालेबाज लोगों के खिलाफ क्या कांग्रेस कार्रवाई करेगी? छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ का घोटाला होने का आरोप है। हम कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी कोयले की कालिख से पुती हुई है और कोयले की कालिख से ही अपनी पार्टी को चलाती है और ऐसी पार्टी को आने वाले समय में 2023 में और 2024 में जनता खारिज करेगी।



दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस 



श्बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जैसे बरसात के समय लोग अपने घरों की मरम्मत करते हैं, वैसे ही कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में मरम्मत का काम किया है और कहीं ऐसा न हो पूरी कांग्रेस पार्टी बारिश में बह जाएं। क्योंकि दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। डीएमएफ घोटाले के आरोप लगाने वाले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को अपमानित करके प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया गया और उन को मंत्री बनाया गया।  7 लाख गरीबों को मैं घर नहीं दे पा रहा हूं। मुख्यमंत्री जी के द्वारा षड्यंत्र किया जा रहा है। ऐसे आरोप लगाने वाले को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। कांग्रेस के एक वरिष्ठ मंत्री टेकाम जी से मंत्री पद छीन कर उनको अपमानित किया गया है। सभी जानते हैं कि प्रेमसाय सिंह टेकाम किस से जुड़े हुए हैं। किस गुट को बिलॉन्ग करते हैं। लेकिन लगता है राजा अब राजा न रहकर लल्लूराम हो गए।



दो लोगों के बीच पिस रही जनता 



भूपेश बघेल और सिंहदेव के बीच आपस में जो कुछ है उसके कारण पूरे छत्तीसगढ़ को पीड़ा झेलने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है। छत्तीसगढ़ की जनता कह रही है कि यह भूपेश की सरकार नहीं है यह ठगेश की सरकार है। छत्तीसगढ़ में भूपेश की सरकार ने  ढेर सारे घोटाले  किए हैं। छत्तीसगढ़ के धन को खाने का काम कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कर रहा है।


रायपुर न्यूज बीजेपी छत्तीसगढ़ Brijmohan Agrawal कांग्रेस पर बृजमोहन अग्रवाल का बयान BJP Chhattisgarh Raipur News Brijmohan Agrawal's Statement on Congress छत्तीसगढ़ न्यूज बृजमोहन अग्रवाल Chhattisgarh News