छत्तीसगढ़ में बसपा ने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, मौजूदा दोनों विधायकों को टिकट, सतनाम बाहुल्य सीटों पर फोकस 

author-image
Yagyawalkya Mishra
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में बसपा ने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, मौजूदा दोनों विधायकों को टिकट, सतनाम बाहुल्य सीटों पर फोकस 

Raipur। बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की 9 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। बसपा ने इस सूची को पहली लिस्ट बताया है। मौजूदा समय में बसपा के दो विधायक हैं और दोनों को ही बसपा ने फिर से टिकट दी है। संकेत हैं कि जल्दी ही बसपा अन्य सीटों के लिए भी प्रत्याशी घोषित करेगी।



ये खबर भी पढ़िए...






9 में से पाँच  सीटों पर सतनाम वोट प्रभावी



बसपा ने जो पहली सूची जारी की है, उनमें पांच सीटें ऐसी हैं जहां सतनाम पंथ के लोग निर्णायक मतदाता हैं।एक सामान्य सीट ऐसी हैं जहां सतनामी वोट यदि लामबंद हो गए तो पासा पलट सकता है।राज्य में करीब 11 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां सतनामी वोटर निर्णायक भूमिका निभाता है।इनमें से चार सीटों पर बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। संकेत हैं कि बची सात सीटों पर भी बसपा जल्द प्रत्याशी घोषित कर देगी। सतनामी पंथ बाहुल्य वाले ये ईलाके बसपा के परंपरागत वोटर हैं।



ये खबर भी पढ़िए...






कांशीराम ने पहला चुनाव इसी इलाक़े से लड़ा




सतनाम बाहुल्य सीटों की कुल संख्या 11 है। एक समय था जब इन ईलाकों को बीएसपी के कोर ईलाका माना जाता था। सतनामी वोटरों को लक्ष्य कर के ही बसपा संस्थापक कांशीराम ने जीवन का पहला लोकसभा चुनाव इसी इलाक़े से लड़ा था। कांशीराम ने जांजगीर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। बसपा का कोर ईलाका जांजगीर लोकसभा से लेकर बिलासपुर लोकसभा के वो ईलाके हैं जहां सतनामी वोटर निर्णायक है।



publive-image



ये खबर भी पढ़िए...





रायपुर न्यूज Raipur News विधानसभा चुनाव 2023 बीएसपी छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ न्यूज बीएसपी ने विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की assembly Electon 2023 BSP chhattisgarh BSP released the first list of assembly candidates Chhattisgarh News