रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर दिया गया गॉड ऑफ ऑनर, जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना 

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, एयरपोर्ट पर दिया गया गॉड ऑफ ऑनर, जगन्नाथ मंदिर में की पूजा अर्चना 




नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर पहुंच गईं है। राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर गॉड ऑफ ऑनर दिया गया है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और सीएम भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति का एयरपोर्ट पर स्वागत किया है। उसके बाद राष्ट्रपति का काफिला गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचा है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की है। राष्ट्रपति के सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 



छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर पहुंची है राष्ट्रपति



महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंची हैं।   राष्ट्रपति का काफिला बलौदाबाजार रोड स्थित शांति सरोवर के लिए रवाना होगा। 3 बजे तक यहां कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल होने के बाद महंत घासीदास संग्रहालय जाएंगी। राष्ट्रपति आज की रात रायपुर के राजभवन में ही रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  1 सितंबर को सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा पंडित सुंदरलाल शर्मा परिसर के हेलीपैड के लिए रवाना होंगी। विश्वविद्यालय से राष्ट्रपति का काफिला मां महामाया मंदिर पहुंचेगा। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पूजा– पाठ करेंगी। महामाया मंदिर से निकल कर राष्ट्रपति गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचेगी। राष्ट्रपति केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। हेलीपैड से दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। 2 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन पहुंच जाएंगी। यहां से 4 बजकर 45 मिनट पर द्रौपदी मुर्मू एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। 6 बजकर 15 मिनट पर विशेष विमान द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लिए रवाना होंगी।


रायपुर न्यूज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू Chhattisgarh Visit of President Draupadi Murmu बिलासपुर न्यूज CM Bhupesh Baghel Bilaspur News Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज सीएम भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ दौरा Chhattisgarh News