छत्तीसगढ़  कैबिनेट में मोहन मरकाम की एंट्री, मिला आजाक विभाग, सीएम भूपेश ने मंत्री मंडल में किए बदलाव 

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़  कैबिनेट में मोहन मरकाम की एंट्री, मिला आजाक विभाग, सीएम भूपेश ने मंत्री मंडल में किए बदलाव 




Raipur.छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल ने कैबिनेट में बड़े बदलाव किए हैं। आज सुबह ही मोहन मरकाम ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। कोंडागाँव विधायक मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। मंत्री मंडल में प्रेमसाय सिंह टेकाम को हटाकर मोहन मरकाम को शामिल किया गया है। उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को भी नई जिम्मेदारी मिली है।



मंत्री मंडल में हुए ये बदलाव 



सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार 14 जुलाई को मंत्री मंडल में बड़ा फेर बदल किया है। प्रेमसाय सिंह टेकाम से स्कूल शिक्षा अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से इस्तीफा ले लिया गया। उनकी जगह मोहन मरकाम को कैबिनेट में शामिल किया गया।  सीएम भूपेश बघेल ने ये बदलाव किए हैं -




1. कोंडागाँव विधायक और पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। 

2. उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को स्वास्थ्य के साथ ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

3. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि विभाग सौंपा गया है। 

4. मंत्री रवींद्र चौबे को स्कूल शिक्षा विभाग सौंपा गया है।  



अन्य मंत्रियों के विभाग पहले की तरह यथावत हैं।


रायपुर न्यूज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रिमंडल में किया बदलाव Mohan Markam मोहन मरकाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज CM Bhupesh Baghel CM Bhupesh Baghel Do Changes In Cabinet Chhattisgarh News