रायपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी लिटाकर किया विरोध, विधायक बोले– महंगाई ने तोड़ी कमर 

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी लिटाकर किया विरोध, विधायक बोले– महंगाई ने तोड़ी कमर 

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ की राजधानी में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कांग्रेसी विधायक विकास उपाध्याय ने आम आदमी की अर्थी सिलेंडर पर लिटा कर विरोध किया है। विधायक ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। 



सिलेंडर पर लिटाई आम आदमी की अर्थी



राजधानी रायपुर के खमरतराई इलाके में स्थित गांधी मैदान में महंगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज प्रदर्शन किया है। रायपुर से कांग्रेस के विधायक विकास उपाध्याय ने केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई के विरोध में मोर्चा खोला है। पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य सामग्री टमाटर और सब्जियों की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया है। रायपुर में अनोखा प्रदर्शन हुआ है। जिसमें सिलेंडर पर आम आदमी की अर्थी लिटा कर विरोध जताया गया है। साथ ही आस-पास पेट्रोल की बोतलों में माला चढ़ाया गया और  टमाटर को अर्थी के चारों तरफ सजाया गया है। इससे पहले भी विधायक के द्वारा सूखी रोटी और टमाटर खाकर सड़क पर प्रदर्शन किया जा चुका है। 



महंगाई ने आम आदमी की तोड़ी कमर 



रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के विरोध में महंगाई पर बात की है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। आम आदमी को सिलेंडर तो मिल रहा है, लेकिन वह उसे रिफिल नहीं करा पा रहा है क्योंकि सिलेंडर की कीमत आम आदमी की कमाई से ज्यादा है। टमाटर 200 रुपए किलो हो गया है। घर की महिलाएं खर्चा चला ही नहीं पा रहीं है। कांग्रेस पार्टी आंदोलन कर रही है। उनको जगाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को घर-घर की स्थिति बताने के लिए हम लोग यहां प्रदर्शन कर रहे हैं।


महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन रायपुर न्यूज विकास उपाध्याय Congress Protest Against Inflation central government Vikas Upadhyay Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News केंद्र सरकार