रायपुर के तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, निजी अस्पताल में एक युवक की मौत, तीन मौतों के बाद निगम की खुली आंखे

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर के तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, निजी अस्पताल में एक युवक की मौत, तीन मौतों के बाद निगम की खुली आंखे







नितिन मिश्रा, RAIPUR. राजधानी में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहें हैं। प्राइवेट अस्पताल में एक युवक की मौत की खबर सामने आई है। अब तक शहर में तीन मौतें हो चुकी हैं। अस्पतालों में डेंगू से ग्रसित मरीजों की संख्या हर पल बढ़ती जा रही है। वहीं डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों के बाद नगर निगम नींद से जागा है। निगम बैठक में एक हफ्ते तक शहर में एंटी लार्वा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 





एक और मौत से लोगो के बीच दहशत 





छत्तीसगढ़ में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सोमवार को बैठकों का दौर चलता रहा। वहीं राजधानी रायपुर के गुरुघासीदास, वीरनारायण सिंह और तेलीबांधा वार्ड के तीन लोगों की मौत की खबरें सामने आ रहीं हैं। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में एक और युवक की मौत हो गई है। कुछ दिनों पहले मृतक के छोटे भाई ने पचपेड़ी नाका स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया था। लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि युवक की मौत डेंगू से हुई है या फिर किन्ही और कारणों से। साथ ही युवक का एलाइजा टेस्ट डेंगू के लक्षण दिखने के बाद किया गया था। इस बात की पुष्टि भी नहीं हो पा रही है। वहीं वार्डों के जनप्रतिनिधियों का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग डेंगू के चपेट ने आ गए हैं। उनका इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। 





अब खुली निगम की आंखें 





रायपुर नगर निगम को मच्छर उन्मूलन के लिए हर साल एक करोड़ रुपए मिलते हैं। लेकिन यह पैसा कहां खर्च हो रहा है यह बड़ा सवाल है। शहर में नियमित रूप से फॉगिंग डेंगू के मामले शुरू होने तक नहीं हो रही थी। ना ही नालियों और गंदगी वाली जगहों पर किसी प्रकार की दवाई डाली गई थी। अब जब डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहें हैं, तो नगर निगम की नींद टूटी है। मास्को से लौटने के बाद महापौर एजाज ढेबर ने आला अधिकारियों की बैठक ली है। बैठक में शहर में एक हफ्ते तक एंटी लार्वा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। वहीं वार्डों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। 







अस्पताल पेश कर रहा गलत आंकड़े?





डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में अगस्त महीने में 100 से ज्यादा एलाइजा टेस्ट हुए हैं। जिनमें से 32 लोगों को डेंगू पॉजिटिव पाया गया। वो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे जिलों के होने जा हवाला भी दिया जा रहा है।  वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रायपुर जिले में केवल 8 मामले ही हैं। वो केस भी आठ महीने पुराने हैं।



Raipur News रायपुर न्यूज Chhattisgarh News छत्तीसगढ़ न्यूज Municipal Corporation Raipur नगर निगम रायपुर Health Department स्वास्थ्य विभाग Dengu Case डेंगू मामला