रायपुर में 5 करोड़ का सोना पकड़ाया,सोने को तस्करी कर मुंबई ले जा रहे थे आरोपी, 4 की हुई गिरफ्तारी

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में 5 करोड़ का सोना पकड़ाया,सोने को तस्करी कर मुंबई ले जा रहे थे आरोपी, 4 की हुई गिरफ्तारी

नितिन मिश्रा, RAIPUR. राजधानी के रेल्वे स्टेशन में DRI ने सोने के तस्करों को पकड़ा है। आरोपी सोने की तस्करी कर मुंबई ले जा रहे थे। सोने की कुल कीमत 5 करोड़ रुपए है। तस्करी के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। 




तस्करी की मिली थी सूचना



मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व आसूचना निदेशालय यानी डीआरआई को सोना की तस्करी होने की सूचना मिली। जिसमें तस्करों द्वारा ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में सोना को मुंबई ले ज़ाया जा रहा था। यह ट्रेन रायपुर रेल्वे स्टेशन ने होकर गुजरनी थी। डीआरआई की टीम ने कार्रवाई कर एक बैग के साथ दो तस्करों को स्टेशन में पकड़ा है। तस्करों  के पास से 3611.070 ग्राम सोना मिला। जिसकी कुल क़ीमत 2 करोड़ 21 लाख 71 हजार 900 रुपए है। 



मुंबई से है लिंक



आरोपियों ने अधिकारियों से पूछताछ में बताया की यह सोना मुंबई लेकर जा रहे थे। अधिकारियों ने तस्करों ने मुंबई के तस्करों से लिंक की पूरी जानकारी ली। जिसके बाद मुंबई में सोना के खरीदी करने वाले व्यक्ति के बारे में पता किया गया। मुंबई में खरीदी करने वाले व्यक्ति को पकड़ा गया साथ ही उसके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों ने सोने को रखने के लिए जगह ले रखी थी। उन जगहों की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। DRI की टीम को मुंबई से 4 हजार 832 ग्राम सोना मिला। जिसकी क़ीमत 2 करोड़ 73 लाख 50 हजार रुपए है। इस तरह डीआरआई ने कुल 8 किलो के सोना पकड़ा जिसकी किल कीमत साढ़े 4 करोड़ रुपए है।


रायपुर न्यूज डीआरआई रायपुर डीआरआई ने सोने के तस्करों को पकड़ा DRI Raipur DRI Catched Gold Smugglers Raipur News सोने की तस्करी छत्तीसगढ़ न्यूज gold smuggling Chhattisgarh News