छत्तीसगढ़ में किसानों के उत्तराधिकारी भी बेंच सकेंगे धान, 31 अक्टूबर तक करना होगा पंजीयन, प्रदेश में 23 लाख किसान रजिस्टर्ड 

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
छत्तीसगढ़ में किसानों के उत्तराधिकारी भी बेंच सकेंगे धान, 31 अक्टूबर तक करना होगा पंजीयन, प्रदेश में 23 लाख किसान रजिस्टर्ड 

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में अब किसानों के वारिस भी उनके अनुपस्थित होने पर धान बेंच सकेंगे। इसके लिए किसानों के वारिसों को सोसायटी में जाकर पंजीयन करवाना होगा। 31 अक्टूबर तक किसानों को उनके वारिस का पंजीयन  कराना होगा। प्रदेश में अभी तक 23 लाख किसान रजिस्टर्ड हैं।  धान में बेचने के लिए वारिसों को उत्तराधिकारी होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। 



ये खबर भी पढ़िए....






वारिस भी बेंच सकेंगे धान 



छत्तीसगढ़ में  23 लाख से ज्यादा किसान रजिस्टर्ड है अब उनके वारिसों को भी धान बेचने का अधिकार मिल सकेगा। किसानों के अनुपस्थित होने पर उनके बारिश धान की बिक्री कर सकेंगे। 31 अक्टूबर तक सोसाइटी में किसान इसका पंजीयन करा सकेंगे। वारिसों को धान भेजने के लिए उत्तराधिकारी होने का प्रमाण पत्र दिखाना होगा। जिसके पास प्रमाणपत्र होगा वही व्यक्ति धान की बिक्री कर सकेगा। प्रदेश में कई ऐसे किसान हैं जो धान बेचने के लिए सोसाइटी तक नहीं पहुंच पाते। जिसके कारण बायोमेट्रिक में स्कैनिंग की समस्या होती है। उत्तराधिकारियों का पंजीयन के बाद किसानों को इस समस्या से निजात मिल जाएगा और धान की बिक्री आसानी से हो सकेगी। 



ये खबर भी पढ़िए....






मृत किसानों के लिए शुरू की गई थी सुविधा 




पहले मृत किसानों के उत्तराधिकारी सोसाइटी में पंजीयन की सुविधा दी गई थी। छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर ने मृत किसानों का तहसीलदार द्वारा घोषित उत्तराधिकारी के पंजीयन के लिए तहसील मॉड्यूल आप्शन सुविधा दी थी। इसके तहत मृत किसान के परिवार से कोई एक सदस्य उत्तराधिकारी के रूप में सोसाइटी में पंजीयन कराकर धान बेच सकता था। लेकिन इस सत्र से जीवित किसान भी अपना उत्तराधिकारी नियुक्त कर सकते हैं। 



पिछले साल 99 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी



राजनांदगांव जिले में पिछले साल ताबड़तोड़ धान की खरीदी की गई थी। यहां 99 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। ये उसके पिछले साल के 25 गुना ज्यादा है। वहीं धान खरीदी करने वाले किसानों के संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। 2 लाख 15 हजार से ज्यादा धान बेचने वाले किसान हैं। इस साल सरकार 20 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी करने वाली है। जिससे पिछले साल का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।


रायपुर न्यूज किसानों के लिए बड़ी खबर किसान की अनुपस्थिति में किसान के वारिसों धान बेच सकेंगे Raipur News Big News For Farmers Agricultural Department Farmers Heirs Sell Paddy in Absent of Farmer छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News
Advertisment