रायपुर में पीपीपी मॉडल पर आधारित लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट होगा शुरू, 400 से 500 करोड़ होगी लागत, रूस करेगा इन्वेस्टमेंट

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में पीपीपी मॉडल पर आधारित लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट होगा शुरू, 400 से 500 करोड़ होगी लागत, रूस करेगा इन्वेस्टमेंट

नितिन मिश्रा, RAIPUR. राजधानी रायपुर में मेट्रो का सपना जल्दी साकार होने वाला है। महापौर एजाज ढेबर के मास्को विजिट के बाद उन्होंने इसकी जानकारी दी है। यह लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट होगा। जो कि पीपीपी मॉडल पर आधारित होगा। इसमें रूसी कंपनिया इन्वेस्टमेंट करेंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 4 सौ से 5 सौ करोड़ रुपए होगी। शहर के 30 किलोमीटर के एरिया में ट्रेन संचालित की जाएगी। 




राजधानी में लाया जाएगा लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट 



शुक्रवार 1 सितंबर को महापौर एजाज ढेबर ने अपने मॉस्को विजिट के बाद प्रेसवार्ता आयोजित की। उन्होंने राजधानी रायपुर को मेट्रो सिटी बनाने की कवायद में मॉस्को में अपने विचार भी प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने बताया कि शहर को सुगम और व्यवस्थित ट्रांसपोर्ट की जरूरत जिस से लोगो का समय भी बचे और पैसे भी कम लगें लाइट मेट्रो प्रोजेक्ट इस के लिए सबसे उपयुक्त.जिसके लिए 400-500 करोड़ की लागत आयेगी।जिसे रूस जैसे देश इन्वेस्ट कर इस साकार करेंगे। रायपुर भारत की  हम भारत और रूस के बीच टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञता के मदद से अपनी शहरी रेल्वे प्रणाली को विकसित कर सकें। यह प्रोजेक्ट आने से निगम को भी फायदा पहुंचेगा। इससे निगम को 15 से 20 प्रतिशत आय हो सकती है। हालांकि अभी इसके लिए रूट तय नहीं किया गया है। निवेशकों के दौरे के बाद ही यह तय किया जाएगा। 



लीज पर दिए जाएंगे स्टेशन



 यह ट्रेन शहर में लगभग 30 किलोमीटर में चलाई जाएगी। इस ट्रेन का संचालन पीपीपी मॉडल पर किया जाएगा। रूस और जापान की एजेंसियों ने भी इसके लिए दोनों देशों की एजेंसियों के  डेलीगेट्स ने इस प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए आगामी कुछ महीनों में रायपुर भी आ सकते। महापौर ने बताया कि मास्को में लाइट मेट्रो ट्रेन का परिचालन (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) पद्धति पर परिचालन किया जाता है। इसमें स्टेशनों को लीज पर दिया जाता है और इससे होने वाली कमाई से शासन से लेकर संचालन एजेंसी को भी फायदा होता है। उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर रायपुर में भी लाइट मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा और स्टेशनों को लीज पर दिया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।


Aijaj Dhebar रायपुर न्यूज छत्तीसगढ़ की राजधानी में लाइट मेट्रो परियोजना light Metro Project in Chhattisgarh's Capital Municipal Corporation Raipur Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज ऐजाज ढेबर नगर निगम रायपुर Chhattisgarh News