रायपुर में पानी में डूबी कॉलोनियां, प्रॉपर्टी डीलर्स की मनमानी से परेशान हो रहे लोग, निगम में हुई शिकायत फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में पानी में डूबी कॉलोनियां, प्रॉपर्टी डीलर्स की मनमानी से परेशान हो रहे लोग, निगम में हुई शिकायत फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। प्रदेश के कई ज़िलों में बीते चार दिनों से मौसम कि मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में राजधानी में जलभराव की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। राजधानी के कई इलाको में बारिश का पानी घर में घुस गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। प्रॉपर्टी डीलर्स की मनमानी की वजह से लोगों को समस्या बढ़ गई है। निगम में डीलर्स के ख़िलाफ़ बरसात से पहले शिकायत हुई। लेकिन फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। 



ये इलाक़े हुए जलमग्न



मिली जानकारी के मुताबिक चार दिन से झमाझम बारिश के चलते रायपुर के आनंद नगर, आनंद विहार, मौलीपारा, तेलीबांधा, गोकुलनगर, बेरियाखुर्द और पुरानी बस्ती के कई इलाकों जलमग्न हो गए हैं। लोगों के घर के अंदर पानी घुस गया है। घर के बेडरूम, डाइनिंग एरिया, पार्किंग एरिया पूरी तरह से 1 फिट पानी में डूबे हुए हैं। वार्ड के लोग पार्षद को फोन कर रोष जता रहें हैं। सुबह उठ कर बाल्टी से पानी घर से बाहर निकाल रहें हैं। पानी घर के अंदर घुस जाने से लोगों को आर्थिक नुकशान का सामना करना पड़ रहा है। 



सड़क धसने का खतरा



जानकारी के अनुसार लाल बहादुर शास्त्री वार्ड में जलभराव की समस्या समाप्त करने के लिए अंडर ग्राउंड सीवरेज का काम चल रहा था। काम समय से पूरा नहीं हुआ और सड़क को पाट दिया गया। अब लोग इस सड़क पर निकलने से डर रहें है कि सड़क कहीं धश ना जाए। वहीं भारी बारिश में वार्ड नंबर 35 में बरगद का पेड़ गिर गया। जिसकी वजह से लोगों का आवागमन घंटों तक बाधित हो गया। फिलहाल पेड़ को रास्ते से हटा दिया गया। 



प्रॉपर्टी डीलर्स की मनमानी 



कॉलोनी में जलभराव की समस्या का मुख्य कारण कुछ प्रॉपर्टी डीलर्स की मनमानी बताई जा रही। इन डीलर्स ने मनचाही प्लाटिंग कर प्लॉट का सौदा किया। जिससे कॉलोनी के कई बड़े नाले बंद हो गए। वहीं कई प्लॉट्स में नाले के ऊपर ही निर्माणकार्य किया गया है। दूसरा कारण अटल पथ एक्सप्रेस वे बताया जा रहा है। एक्सप्रेस-वे से आनंद नगर की अंडरग्राउंड सीवरेज का काम हो रहा था। चार महीने में काम पूरा होना था। लेकिन ठेकेदारों की काम में देरी के कारण पूरा नहीं हुआ। अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 



निगम में हुई शिकायत फिर भी नहीं हुई कार्रवाई



प्रॉपर्टी डीलर्स के द्वारा की गई मनमानी की शिकायत नगर निगम में की गई थी। लेकिन नगर निगम ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। अब जब जलभराव की घटनाएं सामने आ रही हैं तब निगम की आंखे खुली हैं। प्रॉपर्टी डीलर्स के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज की गई। लेकिन अब शहर वासियों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। हालांकि निगम ऐक्टिव हुआ है और पानी निकासी के रास्ते बना रहा है। 



पार्षद ने कहा प्रॉपर्टी डीलर ने नाले को पाटा 



लालबहादुर शास्त्री वार्ड के पार्षद कामरान अंसारी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर के ख़िलाफ़ निगम में सूचना दी गई थी। लेकिन निगम उसका सपोर्ट कर रहा है। उसके क्या घूँटि पिलाई है कलेक्टर और अन्य अधिकारियों को कि कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। डीलर ने निजी जमीन बताकर नाले को पाट दिया। जिससे जलभराव को समस्या हो गई है। हम सुबह से लोगों को परेशानी कम करने में लगे हुए हैं। एक घर के चक्कर में 100 परिवार परेशान हो रहे हैं।




 


Aijaj Dhebar रायपुर न्यूज Chattisgarh News Municipal Council Raipur Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर के कई इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया है ऐजाज ढेबर नगर परिषद रायपुर many areas rain water has entered the house