रायपुर में मंत्री अमरजीत ने गिनाईं साढ़े 4 साल की उपलब्धियां, बोले- कांग्रेस शासन में खाद्यान्न की नहीं हुई कमी, बनेगी फिल्म सिटी

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में मंत्री अमरजीत  ने गिनाईं साढ़े 4 साल की उपलब्धियां, बोले- कांग्रेस शासन में खाद्यान्न की नहीं हुई कमी, बनेगी फिल्म सिटी




नितिन मिश्रा, RAIPUR. छत्तीसगढ़ में राजनीतिक पार्टियां अब चुनावी माहौल बनाने में जुट गई हैं।रविवार को मंत्री अमरजीत भगत ने सरकार के साढ़े 4 साल में हुई उपलब्धियों को गिनाया है। उन्होंने कहा कि 2018 से कांग्रेस शासन में खाद्यान्न की कमी नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ में ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म सिटी का काम जल्दी शुरू किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार समय-समय पर कलाकारों को बढ़ाने के लिए आयोजन कर रही है। 



मंत्री ने बताई सरकार की उपलब्धियां



रविवार 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ सरकार में खाद्य, योजना और संस्कृति विभाग के मंत्री अमरजीत भगत ने प्रेसवार्ता की। मंत्री ने कांग्रेस के साढ़े 4 साल के शासनकाल में मिली उपलब्धियों को गिनाया है। अमरजीत भगत ने कहा कि जहां 2017-18 में छत्तीसगढ़ धान ख़रीदी में 6 वें स्थान पर था आज दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। यहां तक पहुंचने के लिए 619 धान उपार्जन केंद्र खोले गए। पंजीकृत किसानों की संख्या 15 लाख 77 हज़ार से बढ़कर 24 लाख 98 हजार पहुंच गई है। बीजेपी के शासनकाल में 56 लाख 88 हज़ार मिट्रिक टन धान खरीदी की गई। जबकि कांग्रेस शासनकाल में 107.53 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी हुई है। कांग्रेस के शासन काल में खाद्यान्न की कहीं कोई कमी नहीं हुई है। वहीं राशन कार्ड की संख्या 2019 में 58 लाख थी जिससे 2 करोड़ लोगों को लाभ मिल रहा था। आज इसकी संख्या 74 लाख 82 हज़ार हो गई है। 2 करोड़ 65 लाख लोग इससे लाभान्वित हो रहे है। 



जल्दी ही बनेगी फ़िल्म सिटी



मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को बढ़ाने के लिए। जल्दी ही प्रदेश में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जाएगा। NRDA से जैसे ही परमिशन मिलती है काम शुरू हो जाएगा। प्रदेश में कलाकारों को बढ़ाने के लिए संस्कृति विभाग ने राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव, माता कौशल्या महोत्सव, राष्ट्रीय रामायण मंडली प्रतियोगिता, शिल्प मड़ाई, हरेली, तीजा पोला त्योहारों पर ज़ोर दिया गया है। कलाकार  विभाग की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। सरकार अनुदान देकर उनका सहयोग करेगी।


रायपुर न्यूज अमरजीत भगत Amarjeet Bhagat Congress Government मंत्री अमरजीत भगत ने कहा 4 साल बेमिसाल Minister Amarjeet Bhagat Said 4 years unmatched Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज कांग्रेस सरकार Chhattisgarh News
Advertisment