रायपुर में हर साल सफाई में खर्च हो रहे 90 करोड़ रूपए, फिर भी रैंकिंग जस की तस, केंद्रीय टीम शहर की स्वच्छता का करेगी सर्वे

author-image
Shivam Dubey
एडिट
New Update
रायपुर में हर साल सफाई में खर्च हो रहे 90 करोड़ रूपए, फिर भी रैंकिंग जस की तस, केंद्रीय टीम शहर की स्वच्छता का करेगी सर्वे


नितिन मिश्रा, RAIPUR. राजधानी का नगर निगम शहर की साफ सफाई के लिए हर साल 90 करोड़ रुपए खर्च कर रहा है। लेकिन फिर भी शहर स्वच्छ दिखाई नहीं देता। इतने पैसे खर्च करने के बावजूद स्वच्छता में शहर की रैंकिंग सुधरने का नाम नहीं ले रही है। इन दिनों दिल्ली की केंद्रीय टीम छत्तीसगढ़ में स्वच्छता का जायजा लेने पहुंची है। यह टीम किसी भी दिन राजधानी पहुंच सकती है। निगम अधिकारियों का दावा है कि इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण में रायपुर को सेवन स्टार मिलेगा। 



सफाई में हर साल खर्च हो रहें 90 करोड़ 



मिली जानकारी के अनुसार रायपुर स्वच्छ करने के लिए नगर निगम हर साल 90 करोड रुपए खर्च कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने तीन कंपनियां को ठेका दिया है। जो शहर के हर एक हिस्से से कचरे को निकाल रही है।  यहां तक की सड़कों की साफ सफाई के लिए बड़ी मशीन लगाई गई है। जो सड़कों को धूल मुक्त कर रही हैं। रायपुर शहर के सभी 70 वार्डो से रोजाना 550 टन गीला और सूखा कचरा निकलता है।कचरे को शिफ्ट करने के लिए निगम 2 करोड़ 50 लाख रुपए का भुगतान संबंधित एजेंसी को करता है। इसी प्रकार सड़कों की धूल साफ करने के लिए रखी गई एजेंसी को 4 साल के लिए 46 करोड़ 57 लाख रुपए में ठेका दिया गया है। यानी 1 साल में 11 करोड़ 50 लाख रुपए सड़कों की धूल साफ करने के लिए खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही शहर की सफाई के लिए समस्त नियमित और 3260 प्लेसमेंट कर्मचारियों को रखा गया है। इन कर्मचारियों को हर महीने 4 करोड़ 50 लाख रुपए भुगतान किए जाते हैं



 इस बार 7 स्टार मिलने का दावा




रायपुर नगर निगम के अधिकारी केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में रायपुर को 7 स्टार मिलने का दावा किया है। अधिकारियों के अनुसार अब तक शहर को केंद्रीय टीम से 3 स्टार रैंकिंग मिली है। इस बार शहर को 5 स्टार रेटिंग मिलना चाहिए। क्योंकि रायपुर नगर निगम 2 ODF डबल प्लस होने के साथ गारबेज फ्री सिटी बन गया है। सीवरेज के गंदे पानी को रिसाइकल करके दोबारा उपयोग में लाया जा रहा है। इस पानी का उपयोग गार्डन, डिवाइडर पर लगे पौधों की सिंचाई, साइन बोर्ड की सफाई में लाया जा रहा हैं। इस तरह वाटर प्लस होने का फायदा भी स्वच्छता सर्वेक्षण में मिलना तय है। लेकिन  निगम  7 स्टार के लिए दावा कर रहा है। निगम कारा, निमोरा, चंदनीडीह में 3 एसटीपी, भाठागांव में 1 एसटीपी काम कर रहा है।नालियों में 500 जगह जालियां लगा दी गईं हैं। 160 जगह जाली लगाना बचा हुआ है। इन सब कामों के बूते नगर निगम इस बार 7 स्टार मिलने की उम्मीद कर रहा है।


Aijaj Dhebar रायपुर न्यूज Municipal Corporation Raipur शहर की साफ-सफाई के लिए नगर निगम हर साल 90 करोड़ खर्च कर रहा है Municipal Corporation is spending 90 crores every year for cleanliness of the city Raipur News छत्तीसगढ़ न्यूज ऐजाज ढेबर नगर निगम रायपुर Chhattisgarh News